अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में जामनगर में सजा सितारों का मेला, रणवीर सिंह से सलमान खान तक पहुंचे सेलेब्स

Anant Ambani Birthday Bash: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों के लिए जामनगर में ग्रैंड सेलिब्रेशन आयोजित किया गया है. अनंत अंबानी के इस ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे जामनगर पहुंच गए हैं. चलिए जानते हैं इनमें किस-किसका नाम शामिल है?

anant ambani birthday bash
1 / 8

विज्ञापन

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे2 / 8

अनन्या पांडे को भी जामनगर पहुंचते हुए स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस इस दौरान व्हाइट टैंक टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं. अनन्या पांडे ने पैप्स के सामने पोज भी दिए. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह3 / 8

'धुरंधर 2' की सफलता के बाद रणवीर सिंह को भी अनंत अंबानी की पार्टी में शामिल होने के लिए जाते हुए देखा गया. रणवीर सिंह इस दौरान ब्लैक जींस और व्हाइट शर्ट में नजर आए. रणवीर सिंह के स्वैग पर फैंस भी फिदा हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर का लुक वायरल हो रहा है.

सलमान खान

सलमान खान4 / 8

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान इस दौरान बेहद अलग अंदाज में नजर आए. सलमान खान को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया. सलमान खान ब्लैक आउटफिट में नजर आए और उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

विज्ञापन

शाहरुख खान

शाहरुख खान5 / 8

शाहरुख खान भी अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे. एक्टर अपनी फैमिली के साथ जामनगर पहुंचे. वहीं इस दौरान एक्टर अपने सिर पर स्कार्फ पहने नजर आए. वहीं व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक जींस में एक्टर का लुक काफी वायरल हो रहा है.

ओरी

ओरी6 / 8

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी भी अनंत अंबानी के बर्थडे में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे. इस दौरान ओरी ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर की जींस कैरी की. वहीं ओरी का भी ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

शनाया कपूर

शनाया कपूर7 / 8

शनाया कपूर भी जामनगर पहुंची. इस दौरान शनाया कपूर सिंपल आउटफिट में नजर आईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. शनाया कपूर ने पैप्स के सामने पोज भी दिए. शनाया कपूर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन8 / 8

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन भी अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए. वहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों के लुक काफी वायरल हो रहा है. फैंस दोनों के लुक पर प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन