अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान, किसकी 'डॉन' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा छापे नोट?

Amitabh Bachchan Vs Shahrukh Khan Box Office Collection: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'डॉन' फ्रेंचाइजी काफी चर्चित रही है. अब तक इस फ्रेंचाइजी की 3 फिल्में बन चुकी हैं. पहली 'डॉन' में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया था. वहीं दूसरी और तीसरी 'डॉन' में शाहरुख खान खान नजर आए. चलिए जानते हैं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

Amitabh Bachchan Vs Shahrukh Khan Box Office Collection
1 / 8

विज्ञापन

कब आई थी अमिताभ बच्चन की 'डॉन'?

कब आई थी अमिताभ बच्चन की 'डॉन'?2 / 8

साल 1978 में आई अमिताभ बच्चन की 'डॉन' फिल्म इतनी पॉपुलर हुई थी कि हर कोई इस फिल्म का फैन बन गया था. इस फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक को फैंस ने खूब प्यार दिया था.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की 'डॉन' ने कितनी की कमाई?

अमिताभ बच्चन की 'डॉन' ने कितनी की कमाई?3 / 8

अमिताभ बच्चन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं इस फिल्म का बजट करीब 70 लाख रुपये था. बजट के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 10 गुना ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था.

अमिताभ बच्चन की 'डॉन' को किसने किया था डायरेक्ट?

अमिताभ बच्चन की 'डॉन' को किसने किया था डायरेक्ट?4 / 8

वहीं अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को चंद्रा बरोट ने डायरेक्ट किया था. साथ ही फिल्म की कहानी को बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखा था. फिल्म आज भी आइकॉनिक है.

विज्ञापन

शाहरुख खान की 'डॉन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहरुख खान की 'डॉन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन5 / 8

साल 2006 में फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले शाहरुख खान के साथ 'डॉन' बनाई. शाहरुख खान ने भी अमिताभ बच्चन की तरह इस फिल्म से ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म ने 50.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अपने बजट से कितनी ज्यादा की कमाई?

अपने बजट से कितनी ज्यादा की कमाई?6 / 8

शाहरुख खान की 'डॉन' का बजट 40 करोड़ था. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में फिल्म ने 104.64 करोड़ की कमाई की थी. इन आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने अपने बजट से ढाई गुना ज्यादा की कमाई की थी.

विज्ञापन

'डॉन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'डॉन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन7 / 8

साल 2011 में एक बार फिर शाहरुख खान डॉन बनकर स्क्रीन पर लौटे. इस साल शाहरुख खान की 'डॉन 2' रिलीज हुई थी. वहीं 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 134.8 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी.

विवादों में आई 'डॉन 3'

विवादों में आई 'डॉन 3'8 / 8

वहीं अब एक बार फिर फरहान अख्तर 'डॉन 3' बना रहे हैं. हालांकि इस फिल्म में शाहरुख खान ने काम करने से पहले ही मना कर दिया था. वहीं अब रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने पर विवाद गहरा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन