नहीं रहे 'सूर्यवंशम' के ये सितारे, किसी की प्लेन क्रैश तो किसी की हार्ट अटैक से गई जान; 'हीरा ठाकुर' का बेटा हुआ जवान

Sooryavansham Stars Died Years Ago: अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. 1999 में आई इस फिल्म को कल्ट क्लासिक कहा जाता है. टीवी चैनल सोनी मैक्स पर जब से ये फिल्म आने लगी तभी से ऑडियंस की ये फेवरेट बन गई. वहीं अमिताभ बच्चन के साथ-साथ फिल्में के सभी सितारों की काफी तारीफ भी हुई. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के कई सितारे ऐसे हैं जो अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं.

amitabh Bachchan sooryavansham
1 / 8

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने निभाया डबल रोल

अमिताभ बच्चन ने निभाया डबल रोल2 / 8

अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था और फैंस को उनके दोनों ही अवतार काफी पसंद आए थे. जहां एक तरफ 'हीरा ठाकुर' बनकर बिग बी ने ऑडियंस का दिल जीता तो वहीं दूसरे रोल में एक्टर ने भानुप्रताप बनकर धमाल मचाया.

विज्ञापन

हर किरदार ने जीता दिल

हर किरदार ने जीता दिल3 / 8

बिग बी के दोनों किरदार बॉलीवुड में आइकॉनिक बन गए. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सभी सितारों ने शानदार एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया था. हालांकि कुछ सितारे अब इस दुनिया में जिंदा नहीं हैं.

अब इस दुनिया में नहीं हैं सौंदर्या

अब इस दुनिया में नहीं हैं सौंदर्या4 / 8

फिल्म की लीड एक्ट्रेस सौंदर्या भी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. एक्ट्रेस की 31 साल की उम्र में ही प्लेन क्रैश में जान चली गई थी. वहीं 'सूर्यवंशम' इकलौती हिंदी फिल्म थी, इससे पहले वो साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी थीं. एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस भी सदमे में आ गए थे.

विज्ञापन

चलपति राव की हार्ट अटैक से गई थी जान

चलपति राव की हार्ट अटैक से गई थी जान5 / 8

एक्टर चलपति राव भी अब इस दुनिया में नहीं हैं. साउथ के जाने-माने एक्टर चलपति ने 'सूर्यवंशम' में पुलिस कमिश्नर का किरदार निभाया था. साल 2022 में एक्टर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. जिसके बाद साउथ इंडस्ट्री में भी मातम पसर गया था.

इस सितारे ने भी कहा अलविदा

इस सितारे ने भी कहा अलविदा6 / 8

Amanchi Venkata Subrahmanyam यानी AVS का भी निधन हो चुका है. ये साउथ सिनेमा के बड़े कॉमेडियन, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का 2013 में निधन हो गया था.

विज्ञापन

कादर खान का भी हुआ निधन

कादर खान का भी हुआ निधन7 / 8

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 'सूर्यवंशम' में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले कादर खान भी 81 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए थे. फिल्म में एक्टर ने मेजर रंजीत सिंह का किरदार निभाया था.

'हीरा ठाकुर' का बेटा हुआ बड़ा

'हीरा ठाकुर' का बेटा हुआ बड़ा8 / 8

वहीं दूसरी ओर 'सूर्यवंशम' में हीरा ठाकुर के बेटे का किरदार निभाने वाले आनंद वर्धन अब जवान हो गए हैं. 'सूर्यवंशम' फिल्म उनकी इकलौती हिंदी फिल्म रही है. वहीं इस सितारे ने 4 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था. उनकी पहली फिल्म Priyaragalu थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन