Alpha का सबसे ज्यादा क्रेज किस शहर में? एडवांस बुकिंग में कमा डाले इतने नोट, जानें कलेक्शन

Alpha Advance Booking Collection: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर किस शहर में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है?

Alpha
1 / 7
Alpha. image credit- social media

विज्ञापन

अल्फा

अल्फा2 / 7

फिल्म 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है और तेजी से इसके टिकट बिक रहे हैं. 1 जुलाई से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ये धड़ाधड़ नोट छाप रही है.

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग3 / 7

यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन अच्छी बिक्री की है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक देशभर में करीब 2,987 शोज के लिए बुकिंग खुली है. अब तक फिल्म के 11,255 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

एडवांस बुकिंग की कमाई

एडवांस बुकिंग की कमाई4 / 7

फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 44.05 लाख रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर सकती है.

विज्ञापन

प्री रिलीज बिजनेस

प्री रिलीज बिजनेस5 / 7

इसके अलावा अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लिया जाए तो फिल्म का प्री-रिलीज बिजनेस करीब 1.52 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इस फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स महाराष्ट्र से मिला है और वहां पर इसका अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.

दिल्ली और गुजरात

दिल्ली और गुजरात6 / 7

साथ ही दिल्ली और गुजरात जैसे बड़े सर्किट में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. इससे साफ है कि बड़े शहरों में फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बन चुका है और ये पहले दिन अच्छी कमाई करेगी.

विज्ञापन

ट्रेड जानकारों का क्या कहना

ट्रेड जानकारों का क्या कहना7 / 7

ट्रेड जानकारों का मानना है कि अगर पहले शो देखने वाले लोगों का रिएक्शन पॉजिटिव रहा, तो वॉक-इन ऑडियंस भी तेजी से बढ़ सकती है. अगर ऐसा होता है, तो फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिलेगा और ये कमाल का कलेक्शन कर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन