8 साल बाद भी Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म, कहानी देख जाग उठेगी देशभक्ति!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड की कई फिल्में भारत में ट्रेंड करती रहती हैं. इनमें से कुछ लेटेस्ट होती हैं तो कुछ पुरानी भी होती हैं. आज हम नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ट्रेंडिंग फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 8 साल पहले रिलीज हुई थी. इस फिल्म की 7.7 IMDb रेटिंग है. वहीं इस फिल्म की कहानी आपके दिल में देशभक्ति भर देगी. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

raazi movie
1 / 8

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट की 'राजी' है. फिल्म में आलिया भट्ट ने एक हिंदुस्तानी जासूस का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान में जाकर भारत के लिए जानकारी इकट्ठा करती है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी हिंदुस्तानी जासूस सहमत सैयद के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत भारतीय खुफिया एजेंट हिदायत खान से शुरू होती है. हिदायत खान भारत के लिए जानकारी लेने के लिए पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर परवेज सैयद से दोस्ती करता है.

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 8

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब हिदायत खान को फेफड़ों का कैंसर हो जाता है और वो अपनी जगह अपनी बेटी सहमत को भारत का खुफिया एजेंट बनने को कहता है. सिंपल लड़की सहमत खुफिया एजेंट बनने के लिए राजी हो जाती है.

विज्ञापन

सहमत के इर्द-गिर्द घूमती है स्टोरी

सहमत के इर्द-गिर्द घूमती है स्टोरी5 / 8

सहमत के राजी होने के बाद रॉ एजेंट मानव चौधरी उसे ट्रेनिंग देता है. सभी ट्रेनिंग अच्छे से सीखने के बाद हिदायत खान अपनी बेटी की शादी पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर परवेज सैयद के बेटे इकबाल सैयद करवा देता है. इसके बाद सहमत पाकिस्तान में जाकर रहने लगती है.

पर्सनल लाइफ भी लग जाती है दांव पर

पर्सनल लाइफ भी लग जाती है दांव पर6 / 8

सहमत अपने पाकिस्तानी ससुराल में जाकर सारी जानकारियां भारत को देती है और देश के लिए अपनी सच्ची भक्ति दिखाती है. इसी दौरान उसकी लाइफ में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं और एक समय आता है जब सहमत अपने ही पति पर पिस्तौल तान देती है.

विज्ञापन

फिल्म के गाने भी हैं मशहूर

फिल्म के गाने भी हैं मशहूर7 / 8

फिल्म के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्क के गानों को भी खूब पसंद किया गया था. आज भी फिल्म के गाने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुने जाते हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट8 / 8

वहीं फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो इसमें आलिया भट्ट के साथ-साथ जयदीप अहलावत, रजित कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में नजर आए हैं. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन