Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद, OTT पर कहां रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'?
Bhooth Bangla OTT Release Platform: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला थिएटर्स में धमाल मचा रही है. इसी बीच अब फिल्म के OTT रिलीज पर भी बात उठने लगी है. आइए जानते हैं इसके OTT रिलीज से जुड़ी जानकारियों के बारे में.

Bhooth Bangla OTT Release Platform: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला थिएटर्स में धमाल मचा रही है. इसी बीच अब फिल्म के OTT रिलीज पर भी बात उठने लगी है. आइए जानते हैं इसके OTT रिलीज से जुड़ी जानकारियों के बारे में.
अक्षय कुमार की भूत बंगला
2 / 7अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला, सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है. लोग इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं. इसकी कहानी और कॉमेडी ने लोगों का दिल जीत लिया.
भूत बंगला की सफलता
3 / 7बता दें कि प्रियदर्शन की इस फिल्म में वहीं 90 के दशक में बनी हुईं फिल्मों की तरह कॉमेडी और कन्फ्यूजन का पूरा मेल है. लोगों को फिर से वही अक्षय कुमार और परेश रावल की कॉमेडी पसंद आ रही है.
किस OTT पर दिखेगी फिल्म?
4 / 7अभी यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. तो हाल फिलहार OTT पर फिल्म नहीं रिलीज होने वाली है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix ने खरीदे हैं.
Netflix पर दिखेगी फिल्म
5 / 7इस फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स और पोस्टर्स में भी नेटफ्लिक्स को स्ट्रीमिंग पार्टनर के रूप में दिखाया गया है. इसीलिए इस फिल्म को जब भी OTT पर रिलीज किया जाएगा तो वह Netflix पर ही रिलीज किया जाएगा.
रिलीज डेट की घोषणा नहीं
6 / 7बता दें कि फिल्म अभी अभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अभी तक OTT पर रिलीज डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन इंडस्ट्री के नियमों (8-सप्ताह की विंडो) के अनुसार, यह फिल्म थियेटर रिलीज के लगभग 45 से 60 दिन बाद उपलब्ध हो सकती है.
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस
7 / 7अक्षय कुमार की भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. महज 4-5 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 118 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. पूरे 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है.