Bhooth Bangla की कमाई तय करेगी Akshay Kumar का फ्यूचर, बॉलीवुड का नया ट्रेंड लिखेगा किस्मत

Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. साथ ही ये फिल्म अक्षय की किस्मत का भी फैसला करेगी. आइए जानते हैं आखिर कैसे?

Bhooth Bangla
1 / 7
Bhooth Bangla. image credit- social media

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार2 / 7

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फिल्म की रिलीज बेहद करीब है. ऐसे में फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फीस भी चर्चा मे आ गई है.

विज्ञापन

भूत बंगला

भूत बंगला3 / 7

फिल्म 'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार की फीस की अगर बात करें तो एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की फीस ली है.

फिल्म का प्रदर्शन

फिल्म का प्रदर्शन4 / 7

अगर देखा जाए तो बड़े स्टार्स इससे ज्यादा फीस चार्ज करते हैं, लेकिन अक्षय ने अलग और स्मॉर्ट मूव खेला है. अक्षय ने फिल्म के मुनाफे में 70 फीसदी हिस्सेदारी तय की है. अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उनकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है, लेकिन अगर फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं हुआ, तो इसका सीधा असर अक्षय की फीस पर पड़ेगा.

विज्ञापन

120 करोड़ रुपये बजट

120 करोड़ रुपये बजट5 / 7

फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जब तक फिल्म का बजट पूरा रिकवर नहीं होगा तब तक प्रॉफिट शेयरिंग लागू नहीं होगी.

मुनाफे का बंटवारा

मुनाफे का बंटवारा6 / 7

हालांकि, जैसे ही ये फिल्म अपना बजट निकाल लेगी, वो वैसे ही मुनाफे का बंटवारा शुरू होगा. इस डील में एकता कपूर के पास 30 फीसदी हिस्सा है और 70 फीसदी हिस्सा अक्षय कुमार को मिलेगा.

विज्ञापन

डर और कॉमेडी

डर और कॉमेडी7 / 7

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में डर और कॉमेडी का मजेदार मेल देखने को मिलेगा. ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन