भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म में शामिल हुई 'भूत बंगला', इस मूवी को छोड़ा पीछे
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. यह मूवी 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, 'भूत बंगला' ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आज हम आपको भारत में 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कमेडी फिल्मों के बारे में बताएंगे.

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वहीं अब यह मूवी कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. बता दें कि 'भूत बंगला' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों में अपनी जगह बना ली है.
स्त्री 2
2 / 11लिस्ट में पहले नाम श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का आता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई किया था. मूवी ने भारतीय बाजार में 597.99 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.
भूल भुलैया 3
3 / 11दूसरे नंबर पर 'भूल भुलैया 3' का नाम आता है. इस मूवी में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी ने भारत में 260.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
गोलमाल अगेन
4 / 11तीसरे स्थान पर 'गोलमाल अगेन' का नाम काबिज है. इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 205.69 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी में अरशद वारसी, अजय देवगन, तब्बू और परिणीति चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया था.
भूल भुलैया 2
5 / 11चौथे नंबर पर 'भूल भुलैया 2' का नाम आता है. इस मूवी ने 184.32 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए थे.
द राजा साब
6 / 11पांचवें स्थान पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का नाम शुमार है. यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी. इस मूवी को बड़े बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन फिल्म सिर्फ 146.04 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई.
थामा
7 / 11छठे नंबर पर 'थामा' फिल्म का नाम मौजूद है. इस मूवी ने इंडिया में 134.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और कृति सेनन नजर आए थे.
स्त्री
8 / 11सातवें स्थान पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' का नाम शामिल है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 129.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
मुंज्या
9 / 11आठवें नंबर पर फिल्म 'मुंज्या' का नाम मौजूद है. इस मूवी ने भारत में 102.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी में आपको खतरनाक हॉरर दिखाया गया है.
भूत बंगला
10 / 11नौवें स्थान पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' का नाम आता है. इस मूवी ने भारतीय बाजार में अब तक 100.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, यह फिल्म अभी थिएटर में दिखाई जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई में इजाफा होगा.
सर्वम माया
11 / 11लिस्ट में आखिरी नाम 'सर्वम माया' आता है. यह फिल्म साल 2025 में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने भारतीय बाजार में 76.84 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.