Aditya Dhar Networth: कितने अमीर हैं Dhurandhar के डायरेक्टर? यामी गौतम संग इतनी है दौलत

Aditya Dhar Birthday: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आदित्य धर की हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं अब डायरेक्टर के फैंस जानना चाहते हैं कि वो कितने अमीर हैं. चलिए आज हम आपको भी बताते हैं आदित्य धर की नेटवर्थ यामी गौतम के साथ मिलकर कितनी है?

Aditya Dhar Birthday
1 / 8

विज्ञापन

आदित्य धर की पहली फिल्म

आदित्य धर की पहली फिल्म2 / 8

आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को डायरेक्ट कर की थी. इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी.

विज्ञापन

पहली फिल्म ने की थी धमाकेदार कमाई

पहली फिल्म ने की थी धमाकेदार कमाई3 / 8

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने 342-360 करोड़ तक की कमाई की थी. वहीं फिल्म का बजट महज 25-44 करोड़ था. बजट से कहीं ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म ने ऑडियंस के दिलों में अलग ही छाप छोड़ दी थी.

इन फिल्मों को भी किया डायरेक्ट

इन फिल्मों को भी किया डायरेक्ट4 / 8

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद आदित्य धर ने नेटफ्लिक्स पर आई फिल्में 'धूमधाम' और 'बारामूला' को भी डायरेक्ट किया. इन फिल्मों को भी फेंस ने काफी पसंद किया. 'धूमधाम' में यामी गौतम और 'बारामूला' में मानव कौल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

'धुरंधर' ने की ताबड़तोड़ कमाई

'धुरंधर' ने की ताबड़तोड़ कमाई5 / 8

वहीं साल 2025 में आदित्य धर की 'धुरंधर' फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1350-1355 करोड़ की कमाई की. वहीं ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

आदित्य धर ने कब की थी शादी?

आदित्य धर ने कब की थी शादी?6 / 8

आदित्य धर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो डायरेक्टर ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम संग शादी की थी. आज दोनों कपल को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है. आदित्य धर की फिल्मों को जितना प्यार मिल रहा है, उतना ही यामी गौतम की फिल्मों को मिल रहा है.

विज्ञापन

कितनी है नेटवर्थ?

कितनी है नेटवर्थ?7 / 8

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य धर और यामी गौतम की नेटवर्थ 100-104 करोड़ के करीब है. दोनों फाइनेंशियली काफी स्ट्रॉन्ग हैं. वहीं यामी गौतम की नेटवर्थ 70 करोड़ है. आदित्य और यामी के पास मुंबई के अलावा चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में करोड़ों की प्रोपर्टी है.

चर्चाओं में 'धुरंधर 2'

चर्चाओं में 'धुरंधर 2'8 / 8

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' भी चर्चाओं में बनी हुई है. Dhurandhar The Revenge सिनेमाघरों में 19 मार्च में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में भी रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन