90s की वो 5 हसीनाएं जो आज हैं OTT क्वीन, एक ने तो 'लेडी डॉन' बनकर जीता ऑडियंस का दिल

90 Actresses OTT Series: 90 के दशक की कई ऐसी हसीनाएं हैं जो आज OTT पर अपनी सीरीज से छाई हुई हैं. इन हसीनाओं ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई हुई है. इन एक्ट्रेसेस की सीरीज ने ऑडियंस का खूब दिल जीता है. इनमें से एक एक्ट्रेस तो ऐसी हैं जो स्क्रीन पर 'लेडी डॉन' बनकर छा चुकी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं?

90s actress ott series
1 / 6

विज्ञापन

रवीना टंडन

रवीना टंडन2 / 6

रवीना टंडन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज 'आरण्यक' में एक्ट्रेस ने ओटीटी पर डेब्यू किया था. अपने ओटीटी डेब्यू से ही एक्ट्रेस ने ऑडियंस को दिल जीत लिया और वो ओटीटी पर आते ही छा गईं.

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित3 / 6

माधुरी दीक्षित भी ओटीटी क्वीन बन चुकी हैं. एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स की 'द फेम गेम' और जियो हॉटस्टार की 'मिसेज देशपांडे' में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. सोशल मीडिया भी एक्ट्रेस के किरदारों की खूब तारीफ हुई.

काजोल

काजोल4 / 6

काजोल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स की 'त्रिभंग' और 'लस्ट स्टोरीज 2' में एक्ट्रेस ने ऑडियंस का अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया था. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस जियो हॉटस्टार की 'द ट्रायल' में नजर आईं और एक्ट्रेस आज ओटीटी क्वीन बन गई हैं.

विज्ञापन

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर5 / 6

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी ओटीटी पर छा चुकी हैं. एक्ट्रेस जी5 की 'मेंटलहुड' और नेटफ्लिक्स की 'मर्डर मुबारक' में ऑडियंस को अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं. ये ही वजह है कि करिश्मा कपूर आज भी अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन6 / 6

सुष्मिता सेन तो OTT पर 'लेडी डॉन' का किरदार निभाकर खूब चर्चाएं बटोर चुकी हैं. जियो हॉटस्टार की 'आर्या' सीरीज में एक्ट्रेस ने 'लेडी डॉन' बनकर साबित कर दिखाया कि वो किसी से कम नहीं हैं. इस किरदार ने एक्ट्रेस को अलग पहचान दी है और आज हर कोई उनके इस किरदार का दीवाना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन