OTT पर फ्री में देखें ये 7 बेहतरीन शॉर्ट फिल्में, कम समय में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

आप भी ओटीटी पर फ्री में फिल्में देखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 7 ऐसी शॉर्ट फिल्म लेकर आए हैं जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. इन शॉर्ट फिल्मों को देखने के बाद आप करोड़ों में बनी 3 घंटे की फिल्म को भूल जाएगें. चलिए जानते हैं इन शॉर्ट फिल्मों के बारे में.

short film
1 / 8

आपको भी ज्यादा लंबी फिल्में देखना पसंद नहीं है. लेकिन मूवी देखने का शौक है, तो ये 7 फिल्में आपके लिए ही बनी हैं. आप इन फिल्मों को देखकर अपना मूड झटपट रिफ्रेश कर सकते हैं. इतना ही नहीं इन शॉर्ट फिल्मों को IMDb ने जबरदस्त रेटिंग भी दी है.

विज्ञापन

मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस

मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस2 / 8

लिस्ट में पहला नाम 'मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस' का आता है. इस मूवी में आपको एक बिजनेसमैन की कहानी दिखाई गई है, जिसे पता चलता है कि उसे गंभीर बीमारी है. बीमारी का पता चलते है, तो वह वाराणसी के मुक्ति भवन चला जाता है. इस मूवी में आपको जीवन और मृत्यु के बीच का सफर दिखाया गया है, जो आपको अंदर से झकझोर कर रख देगा. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 7.8 की रेटिंग दी है.

विज्ञापन

शोर

शोर3 / 8

दूसरे स्थान पर 'शोर' शॉर्ट फिल्म का नाम आता है, जिसमें आपको  मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले एक कपल की संघर्ष की कहानी दिखाई गई है. यह शॉर्ट मूवी सिर्फ 18 मिनट की है. इतना ही नहीं IMDb ने इसे 7.1 की रेटिंग से नवाजा है.

खीर

खीर4 / 8

तीसरे नंबर पर 'खीर' का आता है. यह सिर्फ 7 मिनट की फिल्म है. इस मूवी में अनुपम खेर लीड रोल में नजर आए हैं. दरअसल इस शॉर्ट फिल्म में अकेलेपन और प्यार की कहानी दिखाई गई है. इसे IMDb पर 6.2 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

चुभन

चुभन5 / 8

चौथे स्थान पर 'चुभन' मूवी का नाम मौजूद है, जिसे आईएमडीबी ने 6.2 की रेटिंग दी है. बता दें कि यह शॉर्ट फिल्म महज 24 मिनट की है. इस मूवी में एक बुजुर्ग की कहानी दिखाई गई है, जो अकेले मेघान के करीब आने की कोशिश करता है.  

अम्मा मेरी

अम्मा मेरी6 / 8

पांचवें नंबर पर 'अम्मा मेरी' मूवी का नाम काबिज है. इस मूवी में एक बेटे की कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देने वाली है. यह शॉर्ट फिल्म सिर्फ 20 मिनट की है.  

विज्ञापन

एवरीथिंग इज फाइन

एवरीथिंग इज फाइन7 / 8

6वें स्थान पर 'एवरीथिंग इज फाइन' का नाम है. इस शॉर्ट मूवी को आईएमडीबी ने 7.7 की रेटिंग से नवाजा है. इस फिल्म को आप सिर्फ 18 मिनट में पूरा कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है.

सिबलिंग्स कब हुई थी रिलीज

सिबलिंग्स कब हुई थी रिलीज8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम 'सिबलिंग्स' का आता है. दरअसल इस फिल्म में दो बहनों की कहानी दिखाई गई है, जो कोमा में पड़े अपने पिता की सेवा में लगी हुई है. यह शॉर्ट फिल्म महज 33 मिनट की है, जिसे IMDb ने 7.7 की रेटिंग दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन