Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए मौसम विभाग ने भारी धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे विजिबिलिटी और AQI खराब होने की आशंका है.

Delhi Weather, Delhi Dust Storm), IMD Yellow Alert, Delhi AQI Update, Delhi NCR Weather, दिल्ली का मौसम
1 / 5

Delhi Weather Update: दिल्ली और आस-पास के इलाकों (NCR) में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों के भीतर दिल्ली-एनसीआर में एक भीषण रेतीला तूफान दस्तक देने वाला है.

विज्ञापन

दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी

दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी2 / 5

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह तूफान रात 8 बजे से 10 बजे के बीच अपना सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है.

विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा से बढ़ रहा है अंधड़

राजस्थान और हरियाणा से बढ़ रहा है अंधड़3 / 5

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह रेतीला तूफान पश्चिम दिशा से उठा है. राजस्थान और हरियाणा के रास्ते होते हुए यह धूल भरी आंधी बेहद तेजी से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रही है. इस तूफान के दिल्ली पहुंचने पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है.

कम होगी विजिबिलिटी, बढ़ेगी परेशानी

कम होगी विजिबिलिटी, बढ़ेगी परेशानी4 / 5

इस भीषण आंधी के कारण आसमान में धूल और रेत की मोटी परत छाने की आशंका है, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो जाएगी. वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी भारी गिरावट

एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी भारी गिरावट5 / 5

इसके साथ ही, हवा में धूल की मात्रा बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में भी भारी गिरावट आ सकती है, जिससे सांस के मरीजों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को आंधी के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन