
1 / 8
Delhi Turkman Gate Protest: राजधानी दिल्ली में तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बने अतिक्रमण को मंगलवार रात ध्वस्त कर दिया गया. अवैध कब्जे को हटाने की ये कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है.
इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई और पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

2 / 8
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तुर्कमान गेट पर मौजूद फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बने अवैध कब्जे को मंगलवार रात पर को गिरा दिया गया. जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. भारी विरोध और कर्फ्यू जैसे हालातों के बीच रातभर करीब 30 बुलडोजर की मदद से मस्जिद के पास अवैध तरीके से बनाए गए दवाखाने और बारात घर को गिरा दिया गया.

3 / 8
झड़प के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किए जिसके जवाब में उन्हें आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा. इस दौरान 5 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए.

4 / 8
दिल्ली पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान कर रही है. अब तक करीब 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है

5 / 8
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

6 / 8
झड़प की अगली सुबह सड़कों पर पत्थर और आंसू गैस के खाली टिन नजर आ रहे हैं. गलियों में सन्नाटा पसरा है. लोग घरों में दुबके हुए हैं, सड़कों पर कई वाहन औंधे मुंह गिरे नजर आ रहे हैं. पुलिस के जवान हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

7 / 8
फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक साथ चार से ज्यादा लोगों को खड़े होने की इजाजत नहीं है. वज्र बल के जवानों को भी तैनात किया गया है ताकि अगर हालात फिर बिगड़ते हैं तो उनपर समय रहते काबू पाया जा सके.

8 / 8
नवंबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने मस्जिद के पास बने हिस्से को अवैध बताते हुए एमसीडी को अवैध निर्माण को हटाने के लिए तीन महीने का वक्त दिया था. मस्जिद समिति ये दावा कर रही थी कि इसपर उनका हक है. इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई भी हुई और अब अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी.
(All Photo Credit: Social Media)