
1 / 10
ईरान और अमेरिका (Iran-US War) के बीच तनाव हो या वैश्विक सुरक्षा की बहस, परमाणु हथियार हमेशा चर्चा के केंद्र में रहते हैं. परमाणु बम किसी भी देश की सैन्य ताकत का बड़ा प्रतीक माने जाते हैं, यही कारण है कि आज दुनिया में कुल 9 देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु हथियार मौजूद हैं. आइए जानते हैं इन देशों और उनकी परमाणु क्षमता के बारे.

2 / 10
रूस दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रखने वाला देश माना जाता है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उसके पास लगभग 2,815 न्यूक्लियर वारहेड हैं. शीत युद्ध के समय से ही रूस ने अपनी परमाणु क्षमता को मजबूत बनाए रखा है.

3 / 10
अमेरिका के पास करीब 1,928 परमाणु हथियार होने का अनुमान है और वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार रखने वाला देश है. रूस की तरह अमेरिका भी परमाणु शक्ति के मामले में अग्रणी देश है.

4 / 10
चीन के पास लगभग 410 परमाणु हथियार हैं. बीते कुछ सालों में चीन ने अपनी सैन्य ताकत में तेजी से विस्तार किया है.

5 / 10
फ्रांस के पास करीब 290 परमाणु हथियार हैं. यह यूरोप का एक प्रमुख परमाणु शक्ति संपन्न देश है.

6 / 10
ब्रिटेन के पास लगभग 225 परमाणु हथियार हैं. भले ही संख्या कम हो, लेकिन उसकी रणनीतिक ताकत को मजबूत माना जाता है. साथ ही, ब्रिटेन नाटो गठबंधन का भी अहम सदस्य है.

7 / 10
रिपोर्ट्स बताते हैं कि भारत के पास लगभग 172 परमाणु हथियार हैं. भारत की नीति 'नो फर्स्ट यूज' पर आधारित है, यानी वह पहले परमाणु हमला नहीं करेगा.

8 / 10
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान परमाणु हथियारों के लिस्ट में दुनिया में सातवें स्थान पर आता है. फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पास 170 के आसपास परमाणु हथियार हैं.

9 / 10
उत्तर कोरिया के पास 50 से ज्यादा परमाणु हथियार होने का अनुमान है. उसका परमाणु कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार विवाद का कारण बना है.

10 / 10
इजरायल को भी परमाणु शक्ति संपन्न देशों में गिना जाता है. फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के अनुसार उसके पास करीब 90 परमाणु हथियार हैं. लेकिन इजरायल ने कभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया है. (Image: AI/Pexels)