ट्रंप के एक फैसले से क्यों महंगा हुआ सोना? ईरान के साथ जंग खत्म करने के दिए थे संकेत

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से जंग के बीच गिरावट का सामना कर रहे सोने के दामों में एक बार उछाल देखने को मिला. फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते ही जैसे ही ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए, तभी ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला. जानें, इस उछाल की वजह क्या थी?

TRUMP.jpg (1)
1 / 5

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से जंग के बीच गिरावट का सामना कर रहे सोने के दामों में एक बार उछाल देखने को मिला. फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते ही जैसे ही ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए, तभी ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला. जानें, इस उछाल की वजह क्या थी?

विज्ञापन

सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव

सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव2 / 5

जंग के बीच आमतौर पर सोने के दामों में इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है. अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच भी, सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई, क्योंकि जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला, ग्लोबल मार्केट में शेयर के दाम गिरने के कारण निवेशक मौजूदा उथल-पुथल में सुरक्षा के विकल्प तलाशने में जुटे रहे.

विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट3 / 5

डोनाल्ड ट्रंप के ईरान जंग खत्म करने के संकेत से जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली, वहीं, सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला. मंगलवार को सोने की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और मध्य पूर्व में संघर्ष के जल्द समाप्त होने के संकेतों के बीच तेल की कीमतों में गिरावट के कारण मुद्रास्फीति की चिंताओं में कमी आई, जिससे सोने की कीमतों को मजबूती मिली.

अमेरिकी डॉलर कमजोर होने पर सोना महंगा

अमेरिकी डॉलर कमजोर होने पर सोना महंगा4 / 5

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रंप से जंग खत्म होने के संकेत मिलने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण भू-राजनीतिक कारक थे. यह वृद्धि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संभावित समाधान की ओर बढ़ने के संकेत के बाद हुई. अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ तो सोने की मांग को बल मिला.

विज्ञापन

11 मार्च को सोने की कीमतें

11 मार्च को सोने की कीमतें5 / 5

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से 11 मार्च को जारी सांकेतिक सुबह की दरों के अनुसार, विभिन्न शुद्धता वाले सोने के लिए बेंचमार्क कीमतें इस प्रकार हैं: 24 कैरेट सोना 16,384 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 15,019 रुपये प्रति ग्राम, 20 कैरेट सोना 13,653 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट सोना 12,288 रुपये प्रति ग्राम और 14 कैरेट सोना 9,557 रुपये प्रति ग्राम हैं. बाजार के जानकार बताते हैं आज भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन