1 June UP Rule Change: यूपी में 1 जून से बदल जाएंगे ये 20 बड़े नियम; बिजली बिल, सैलरी, शराब और दवाइयों तक जानें क्‍या बदलेगा

UP New Rules 1 June 2026: यूपी में 1 जून 2026 से 20 नए नियम लागू होंगे। बिजली प्रीपेड मीटर बंद होने से लेकर राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ने, शराब-दवाइयां महंगी और वॉट्सएप पर अदालती समन आने तक जानें क्‍या-क्‍या बदल रहा है।

UP Rule Change 1 June 2026.jpg
1 / 23

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र सरकार के स्तर पर जून महीने की शुरुआत से राज्य में कई बड़े प्रशासनिक, वित्तीय और नियमों से जुड़े बदलाव होने जा रहे हैं। 1 जून 2026 से लागू होने वाले ये 20 नए नियम उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और बिजली उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन पर सीधा असर डालेंगे। समय रहते इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह की असुविधा या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। आइए जानते हैं क्या हैं ये प्रमुख बदलाव:

विज्ञापन

महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी:

महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी:2 / 23

उत्तर प्रदेश के करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनके महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ा हुआ पैसा 1 जून को मिलने वाली मई महीने की सैलरी में जुड़कर आएगा। यह भी पढें : 8th Pay Commission: कब मिलेगी 8वें वेतन आयोग की बढ़ी सैलरी और एरियर? जानें एरियर, फिटमेंट फैक्टर और नए नियमों से जुड़े ये 5 बड़े

विज्ञापन

दिव्यांगों का टैक्स 100% माफ:

 दिव्यांगों का टैक्स 100% माफ:3 / 23

वाराणसी समेत कई नगर निगमों ने 80% तक दिव्यांग और नेत्रहीन मकान मालिकों का हाउस, वाटर और सीवर टैक्स पूरी तरह (100%) माफ कर दिया है। इसके लिए केवल दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 28 May LPG Price: क्‍या बढ़ गए गैस सि‍लेंडर के दाम? जारी हुए नए रेट्स; चेक करें ल‍िस्‍ट

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा यू-टर्न

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा यू-टर्न4 / 23

फिर से पोस्टपेड व्यवस्था लागू होगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से परेशान उपभोक्ताओं के लिए 1 जून 2026 से बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने प्रीपेड मीटर व्यवस्था हटाकर सभी को दोबारा पोस्टपेड करने का आदेश दिया है। Gas Cylinder New Rules June 1, 2026 : 1 जून से बदल रहे हैं Indane, Bharat और HP गैस के 6 नियम; जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

हाउस टैक्स में 12% की छूट:

हाउस टैक्स में 12% की छूट:5 / 23

नगर निगम के नए नियम के तहत यदि कोई नागरिक 15 जुलाई तक अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करता है, तो उसे कुल रकम पर सीधे 12% की छूट मिलेगी।

बिलिंग का नया शेड्यूल:

बिलिंग का नया शेड्यूल:6 / 23

अब हर महीने की 10 तारीख तक घर पर बिजली का बिल आ जाएगा और इसे जमा करने के लिए 25 तारीख तक का समय मिलेगा। अब अचानक बत्ती गुल होने की समस्या नहीं रहेगी। RBI New Rules 2026: लोन प्रीपेमेंट चार्ज खत्म, ATM फेल होने पर रोज 100 रुपये मुआवजा; जानें RBI के 5 बड़े बदलाव

विज्ञापन

₹3,216 का रिफंड/एडजस्टमेंट:

₹3,216 का रिफंड/एडजस्टमेंट:7 / 23

सरकार ने माना है कि मीटर लगाते समय 5 लाख ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे वसूले गए थे। अब हर प्रभावित ग्राहक को ₹3,216 वापस किए जाएंगे, जो आने वाले बिजली बिलों में एडजस्ट हो जाएंगे ।

गिरफ्तारी का कारण बताना अनिवार्य:

गिरफ्तारी का कारण बताना अनिवार्य:8 / 23

इलाहाबाद हाईकोर्ट को दिए भरोसे के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के नए गिरफ्तारी मेमो नियमों को 1 जून से सख्ती से लागू किया जा रहा है। अब यूपी पुलिस किसी भी नागरिक को बिना ठोस कारण और आधार बताए गिरफ्तार नहीं कर सकेगी।

विज्ञापन

WhatsApp और Email पर अदालती समन:

WhatsApp और Email पर अदालती समन:9 / 23

अदालती समन भेजने का पारंपरिक तरीका अब पूरी तरह डिजिटल हो रहा है। 1 जून से कोर्ट का समन आपके व्हाट्सएप या ईमेल पर भी भेजा जा सकेगा, जिसे कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य माना जाएगा।

जमीन विवादों के लिए विशेष अभियान:

जमीन विवादों के लिए विशेष अभियान:10 / 23

तहसील स्तर पर लंबित पड़े पुराने विरासत और जमीन बंटवारे के मामलों को तुरंत निपटाने के लिए 1 जून से विशेष अभियान चलाया जाएगा। काम में जानबूझकर देरी करने वाले अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय होगी ।

विज्ञापन

सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक:

सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक:11 / 23

आगामी बकरीद के त्योहार को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दी है कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं मिलेगी। यातायात और आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासन इसे कड़ाई से लागू करेगा ।

जनगणना में जानकारी छिपाई तो जेल:

जनगणना में जानकारी छिपाई तो जेल:12 / 23

प्रदेश में शुरू हो रहे जनगणना के काम में यदि कोई नागरिक जानबूझकर अपनी गाड़ी, घर या संपत्ति की सही जानकारी छिपाता है, तो उसे 3 साल तक की जेल और ₹1,000 का जुर्माना हो सकता है ।

विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक:

सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक:13 / 23

जनगणना के बड़े कार्य को देखते हुए 1 जून 2026 से सामान्य तबादलों (Transfers) पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। इसके बाद सिर्फ आपातकालीन स्थिति में मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही ट्रांसफर हो सकेगा।

ग्राम पंचायतों में प्रशासक राज:

ग्राम पंचायतों में प्रशासक राज:14 / 23

यूपी में ग्राम प्रधानों का 5 साल का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो चुका है और नए पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। ऐसे में 1 जून से गांवों का पूरा कामकाज ग्राम पंचायत सहायक या नियुक्त प्रशासकों की देखरेख में होगा।

विज्ञापन

युवा उद्यमी योजना में उम्र सीमा घटी:

युवा उद्यमी योजना में उम्र सीमा घटी:15 / 23

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बिना गारंटी ₹5 लाख तक का लोन लेने की न्यूनतम उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल कर दी गई है। 1 जून से बालिग युवा भी अपना बिजनेस शुरू करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

खरीफ बीजों पर 50% सब्सिडी:

खरीफ बीजों पर 50% सब्सिडी:16 / 23

खरीफ सीजन की फसलों (धान, मक्का आदि) के लिए किसानों को सरकारी बीज भंडारों पर दो हेक्टेयर तक की खेती के लिए आधे दाम (50% सब्सिडी) पर बेहतरीन बीज मिलेंगे। इसके लिए कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है ।

विज्ञापन

मुफ्त कोचिंग के लिए आखिरी मौका:

मुफ्त कोचिंग के लिए आखिरी मौका:17 / 23

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी (UPSC), नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है ।

मुफ्त एआई (AI) कोर्स:

मुफ्त एआई (AI) कोर्स:18 / 23

कौशल विकास मिशन द्वारा 1 जून से 'एआई फॉर ऑल' प्रोग्राम लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को 3 घंटे का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स मुफ्त कराया जाएगा और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

दवाइयां होंगी महंगी:

दवाइयां होंगी महंगी:19 / 23

वैश्विक स्तर पर कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण लखनऊ समेत पूरे यूपी में शुगर, डायबिटीज और हार्ट (कोलेस्ट्रॉल) की जरूरी दवाइयां 20 से 30% तक महंगी हो रही हैं।

शराब और बियर के दाम बढ़ेंगे:

शराब और बियर के दाम बढ़ेंगे:20 / 23

ईरान युद्ध के चलते कांच की बोतलों और एल्युमिनियम कैन की पैकेजिंग लागत बढ़ने के कारण 1 जून से शराब और बियर की कीमतों में 20% तक की बढ़ोतरी संभावित है।

विज्ञापन

गुटखा-पान मसाला के छोटे पाउच बंद:

गुटखा-पान मसाला के छोटे पाउच बंद:21 / 23

प्लास्टिक कचरा कम करने के लिए फूड सेफ्टी विभाग 1 जून से छोटे प्लास्टिक पाउच पर रोक लगा रहा है। अब पान मसाला सिर्फ कांच, टिन या प्राकृतिक कागज के पैकेट में ही बिकेगा।

लाइसेंस रिन्यू कराने की सख्ती:

लाइसेंस रिन्यू कराने की सख्ती:22 / 23

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) एक्सपायर हो गया है, तो उसे 1 साल के भीतर हर हाल में रिन्यू कराना होगा। एक साल से अधिक की देरी होने पर लाइसेंस हमेशा के लिए निरस्त कर दिया जाएगा और नए सिरे से लर्निंग टेस्ट देना होगा।

विज्ञापन

WhatsApp का नया Online फीचर:

WhatsApp का नया Online फीचर:23 / 23

वॉट्सएप में 1 जून से नया कांटेक्ट्स हब अपडेट आ रहा है, जिससे बिना चैट खोले ही प्रोफाइल फोटो पर दिखने वाले 'हरे डॉट' से पता चल जाएगा कि कौन ऑनलाइन है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन