SBI Credit Card Rules Change: एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! बदल रहे हैं ये जरूरी नियम; घट जाएंगे आपके फायदे
PhonePe SBI Card Select Black: एसबीआई कार्ड ने 1 जुलाई 2026 से नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ऑनलाइन शॉपिंग और फोनपे बिल भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कम कर दिए गए हैं।

अगर आपकी जेब में PhonePe SBI Card Select Black क्रेडिट कार्ड है, तो 1 जुलाई, 2026 से पहले इसके नए नियमों को ध्यान से जान लीजिए। एसबीआई (SBI) कार्ड ने इस प्रीमियम को-ब्रांडेड कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए इसके फायदों को काफी सीमित (Devalue) कर दिया है। अब आपको फोनपे ऐप के जरिए यूटिलिटी बिल भरने या ऑनलाइन शॉपिंग करने पर पहले जितने रिवॉर्ड प्वॉइंट्स नहीं मिलेंगे। आइए, समझते हैं कि आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ने वाला है।
फोनपे ऐप (PhonePe) पर खर्च का गणित बदला, अब लगी कैपिंग
2 / 6फिलहाल, अगर आप फोनपे ऐप के जरिए यूटिलिटी बिल, मोबाइल रिचार्ज या इंश्योरेंस (बीमा) प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो हर ₹100 के खर्च पर आपको 10 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स (यानी 10% वैल्यू बैक) मिलते हैं। इसकी अधिकतम लिमिट हर महीने 2,000 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की है। 1 जुलाई से क्या बदलेगा: कुल लिमिट तो 2,000 ही रहेगी, लेकिन अब इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया है। नए नियम के तहत इंश्योरेंस पेमेंट पर आप महीने में अधिकतम केवल 500 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स ही कमा पाएंगे, जबकि अन्य बची हुई कैटेगरी पर अधिकतम 1,500 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की ही सीमा होगी।
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को झटका, रिवॉर्ड प्वॉइंट्स हुए आधे
3 / 6अगर आप इस कार्ड का इस्तेमाल ई-कॉमर्स वेबसाइट्स (जैसे एमेज़न, फ्लिपकार्ट आदि) पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए करते हैं, तो वहां मिलने वाले फायदों को सीधे आधा कर दिया गया है। ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलने वाले 5% रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की मासिक सीमा को अब 2,000 प्वॉइंट्स से घटाकर सीधे 1,000 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स प्रति महीना कर दिया गया है। यानी अब ऑनलाइन शॉपिंग करने पर आपकी बचत पहले के मुकाबले कम हो जाएगी।
सावधान! अब इन 7 जरूरी खर्चों पर जीरो हो जाएंगे रिवॉर्ड प्वॉइंट्स
4 / 61 जुलाई से अगर आप इस कार्ड के जरिए नीचे दिए गए खर्च करते हैं, तो आपको एक भी रिवॉर्ड प्वॉइंट नहीं मिलेगा: टोल और ब्रिज (Toll & Bridge) पेमेंट्स। गिफ्ट या स्मृति चिन्ह (Souvenir) की खरीदारी। सोने-चांदी या ज्वेलरी (Jewelry) की खरीदारी। स्कूल और कॉलेज की फीस का भुगतान। फोनपे ऐप के बाहर (किसी अन्य माध्यम से) यूटिलिटी बिल या इंश्योरेंस का भुगतान। फोनपे ऐप के बाहर किए गए कोई भी यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन।
राहत की बात: इन सुविधाओं में नहीं हुआ कोई बदलाव
5 / 6कार्ड में इतनी कटौती के बीच कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो पहले की तरह ही बरकरार रहेंगे: अन्य सामान्य ऑनलाइन या ऑफलाइन खर्चों पर हमेशा की तरह 1% रिवॉर्ड प्वॉइंट मिलता रहेगा। पेट्रोल-डीजल भरवाने पर मिलने वाली 1% फ्यूल सरचार्ज छूट (Fuel Surcharge Waiver) जारी रहेगी। बिना किसी खर्च के टारगेट (Milestone) के साल में 4 बार घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस (Domestic Lounge Access) और कॉम्प्लीमेंट्री प्रायोरिटी पास की मेंबरशिप मिलती रहेगी।
कितना है इस कार्ड का सालाना चार्ज?
6 / 6अगर आप इस कार्ड को लेने की सोच रहे हैं या इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके चार्ज के बारे में भी जान लें। PhonePe SBI Card Select Black की सालाना जॉइनिंग फीस ₹1,499 है। इसके साथ ही, इस कार्ड को हर साल एक्टिव रखने के लिए आपको ₹1,499 की रिन्यूअल फीस (वार्षिक शुल्क) भी चुकानी पड़ती है।



















