Bank Holiday Alert: जून में पूरे 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, महीने के अंत में आ रहा है लॉन्ग वीकेंड; चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays June 2026: आरबीआई (RBI) ने जून महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मुहर्रम और वीकेंड के कारण कई शहरों में लगातार छुट्टियां रहेंगी।

Bank Holiday Alert
1 / 7

नया महीना शुरू होने वाला है और अगर आपको जून में बैंक शाखा (Branch) जाकर ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी कराने या लॉकर से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, जून 2026 में रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर बैंक कुल 13 दिन बंद रहने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि जून के आखिरी हफ्ते में एक बड़ा 'लॉन्ग वीकेंड' भी आ रहा है। आइए, जानते हैं कि आपके शहर में किस-किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

जून का पहला हफ्ता और साप्ताहिक छुट्टियां

जून का पहला हफ्ता और साप्ताहिक छुट्टियां 2 / 7

जून के महीने में पड़ने वाले सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। तारीखें नोट करें: 7 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 13 जून: दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद) 14 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) UPI New Feature: अब दो फोन पर चलेगा एक UPI अकाउंट, जानें सेटअप का आसान तरीका

विज्ञापन

मध्य जून की क्षेत्रीय छुट्टियां (15 से 18 जून)

मध्य जून की क्षेत्रीय छुट्टियां (15 से 18 जून) 3 / 7

देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और जयंतियों के कारण बैंक बंद रहेंगे: 15 जून (सोमवार): वाईएमए डे (YMA Day) और राजा संक्रांति के अवसर पर आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे। 17 जून (बुधवार): महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 18 जून (गुरुवार): श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे। 21 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

मुहर्रम पर जून के आखिरी हफ्ते में लॉन्ग वीकेंड (25 से 28 जून)

मुहर्रम पर जून के आखिरी हफ्ते में लॉन्ग वीकेंड (25 से 28 जून) 4 / 7

महीने के अंत में त्योहार और वीकेंड एक साथ आने से कई बड़े शहरों में लगातार 3 से 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे: 25 जून (गुरुवार): मुहर्रम के मौके पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। 26 जून (शुक्रवाद): मुहर्रम और आशुरा के कारण दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, हैदराबाद, कोलकाता, श्रीनगर, भोपाल, रांची समेत देश के कई बड़े शहरों में बैंकों में काम नहीं होगा। 27 जून: चौथा शनिवार (देशभर में छुट्टी)। 28 जून: रविवार (देशभर में साप्ताहिक अवकाश)। Rule Change From 1st June: 1 जून से बदलने जा रहे हैं ये 5 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर बैंक खातों तक सब पर होगा असर!

विज्ञापन

जून के आखिरी दिनों की छुट्टियां (29 और 30 जून)

जून के आखिरी दिनों की छुट्टियां (29 और 30 जून)5 / 7

लॉन्ग वीकेंड के तुरंत बाद भी कुछ राज्यों में छुट्टियां जारी रहेंगी: 29 जून (सोमवार): संत गुरु कबीर जयंती के पावन अवसर पर शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 30 जून (मंगलवार): रेमा नी (Rema Ni) फेस्टिवल के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक शाखा बंद, लेकिन डिजिटल सेवाएं रहेंगी 24x7 चालू

बैंक शाखा बंद, लेकिन डिजिटल सेवाएं रहेंगी 24x7 चालू6 / 7

भले ही जून में 13 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश में डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे (24 Hours) चालू रहेंगी। आप Google Pay, PhonePe, Paytm या नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम (ATM) से कैश निकालने और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा हमेशा की तरह सामान्य रूप से काम करेगी। Aadhaar Card New Rules: बदल गए आधार कार्ड के ये 5 नियम, तुरंत उठाएं ये कदम; वरना अटक जाएंगे सारे काम

विज्ञापन

जून 2026 में बैंक बंद रहने की तारीखें

जून 2026 में बैंक बंद रहने की तारीखें 7 / 7

7 जून : रविवार,साप्ताहिक अवकाश,पूरे भारत में 13 जून : शनिवार,दूसरा शनिवार,पूरे भारत में 14 जून : रविवार,साप्ताहिक अवकाश,पूरे भारत में 15 जून : सोमवार,वाईएमए डे / राजा संक्रांति,आइजोल, भुवनेश्वर 17 जून : बुधवार,महाराणा प्रताप जयंती, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश 18 जून : गुरुवार,श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस,पंजाब 21 जून : रविवार,साप्ताहिक अवकाश,पूरे भारत में 25 जून: गुरुवार,मुहर्रम,विजयवाड़ा 26 जून : शुक्रवार,मुहर्रम / आशुरा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ आदि 27 जून : शनिवार,चौथा शनिवार,पूरे भारत में 28 जून : रविवार,साप्ताहिक अवकाश,पूरे भारत में 29 जून : सोमवार,संत गुरु कबीर जयंती,शिमला 30 जून : मंगलवार, आइजोल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन