1 June Rules Changes: आज से बदल गए जेब से जुड़े ये 5 बड़े नियम! कार खरीदने से लेकर UPI पेमेंट और बैंकिंग तक... देखें List
आज 1 जून 2026 से देश में आपके पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग और रोजमर्रा के बजट से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। कार खरीदने से लेकर यूपीआई पेमेंट और एडवांस टैक्स तक, सब कुछ आज से बदल चुका है। इन सभी बड़े बदलावों के बारे में यहां जानें

आज से जून का महीना शुरू हो चुका है और महीने की पहली तारीख अपने साथ कई ऐसे वित्तीय बदलाव लेकर आई है, जिनका सीधा असर आपके घरेलू बजट और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ने वाला है। तेल कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाने के साथ ही बैंकिंग, टैक्स और ऑटो सेक्टर में भी नए नियम लागू हो गए हैं। आइए, इन 5 स्लाइड्स के माध्यम से आसान भाषा में समझते हैं कि आज से आपके लिए क्या-क्या बदल गया है और आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
कार खरीदना हुआ महंगा; मारुति और हुंडई ने बढ़ाए दाम
2 / 7अगर आप जून के महीने में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। देश की प्रमुख कार कंपनियों ने आज से अपने वाहनों के दाम बढ़ा दिए हैं। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी कर रही है। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने भी कच्चे माल और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने का हवाला देते हुए अपने सभी वाहनों के दाम ₹12,800 तक बढ़ा दिए हैं।
UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव; स्क्रीन पर दिखेगा असली नाम
3 / 7आज से डिजिटल पेमेंट करने का तरीका सुरक्षित होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नए नियम के मुताबिक, अब आप किसी को भी यूपीआई (UPI) से पैसे भेजेंगे, तो स्क्रीन पर उसका असली बैंक-रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा। इस बदलाव के बाद क्यूआर (QR) कोड या मोबाइल नंबर पर गलत नाम से होने वाले फर्जीवाड़े का डर खत्म हो जाएगा और आप पिन डालने से पहले सही व्यक्ति की पहचान कर पाएंगे।
UPI ATM से कैश निकालना अब सामान्य ट्रांजैक्शन के दायरे में
4 / 7अगर आप बिना डेबिट कार्ड के सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करके UPI ATM से पैसे निकालते हैं, तो आज से बैंकों ने इस प्रक्रिया को आपके नियमित एटीएम (ATM) लेनदेन से जोड़ दिया है। यह निकासी अब आपके बैंक खाते की मुफ्त मासिक लिमिट (Free Monthly Limit) में गिनी जाएगी। अगर आपकी तय सीमा पार होती है, तो इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर आपको 23 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। इसके अलावा, कुछ बैंकों ने करंट और अन्य खातों में कैश डिपॉजिट के नियमों को भी सख्त किया है।
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
5 / 7तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई दरें आज सुबह से ही प्रभावी हो गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹42 महंगा होकर अब ₹3,113.50 का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसमें ₹53.50 की भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद वहां नया रेट ₹3,255.50 हो गया है। इससे बाहर होटल और रेस्टोरेंट में खाना-पीना महंगा होने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर छोटू गैस सिलेंडर के दाम में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद छोटू सिलेंडर की कीमत ₹810.50 से बढ़कर ₹821.50 हो गई है।
15 जून तक जमा करनी होगी एडवांस टैक्स की पहली किस्त
6 / 7आयकर दाताओं के लिए जून का यह महीना बेहद महत्वपूर्ण है। जिन टैक्सपेयर्स की अनुमानित टैक्स देनदारी ₹10,000 से अधिक है, उन्हें इस महीने की 15 तारीख यानी 15 जून तक अपने कुल एडवांस टैक्स का 15% हिस्सा जमा करना अनिवार्य है। अगर कोई टैक्सपेयर तय समय सीमा के भीतर एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने में चूक जाता है, तो उसे नियमों के अनुसार अतिरिक्त ब्याज (Interest) देना पड़ सकता है।
क्या हुआ बदलाव?
7 / 7ऑटोमोबाइल (Cars): मारुति ₹30K और हुंडई ₹12.8K तक महंगी हुई। नया वाहन खरीदना अब अधिक खर्चीला होगा। डिजिटल भुगतान (UPI): पैसे भेजते समय बैंक-रजिस्टर्ड असली नाम दिखेगा। ऑनलाइन धोखाधड़ी और गलत ट्रांसफर से सुरक्षा। एटीएम निकासी (UPI ATM): यूपीआई एटीएम विड्रॉल को नॉर्मल एटीएम लिमिट में जोड़ा। लिमिट खत्म होने पर ₹23/ट्रांजैक्शन तक चार्ज संभव। एलपीजी (Commercial LPG): दिल्ली में ₹42 और कोलकाता में ₹53.50 की बढ़ोतरी। रेस्टोरेंट, ढाबों और बाहर का खाना महंगा हो सकता है। इनकम टैक्स (Advance Tax) : 15 जून तक पहली किस्त (15%) भरना जरूरी। देरी होने पर टैक्सपेयर्स को देना होगा ब्याज।