LPG Price Hike: लगा महंगाई का बड़ा झटका, 11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर; कितना महंगा हुआ घरेलू गैस? चेक करें नए रेट्स
LPG Price 1 June 2026: दिल्ली में 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम बढ़कर ₹821.50 हुए। कमर्शियल सिलेंडर भी ₹42 महंगा, जानिये घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत मिली है या झटका? क्या हैं आज के रेट्स, यहां देखें लिस्ट

महीने की पहली तारीख की सुबह आम आदमी के लिए बजट बिगाड़ने वाली खबर लेकर आई है। सीएनजी (CNG) की कीमतों में लगी आग के ठीक दो दिन बाद अब एलपीजी सिलेंडरों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इस बार महंगाई की सबसे ज्यादा मार उन छात्रों, प्रवासी मजदूरों और नौकरीपेशा युवाओं पर पड़ी है जो घर से दूर रहकर 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, रसोई का बजट संभालने वाले परिवारों के लिए एक राहत की खबर भी है. आइए, जानते हैं कि आज से कौन सा सिलेंडर कितना महंगा हो गया है।
छोटू सिलेंडर हुआ 11 रुपये महंगा, जेब पर बढ़ा बोझ
2 / 7Free Trade LPG के दाम बढ़े: दूसरे राज्यों और शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वाले युवाओं के बीच लोकप्रिय 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी 'छोटू' सिलेंडर की कीमतों में तेल कंपनियों ने ₹11 की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर की कीमत ₹810.50 से बढ़कर ₹821.50 हो गई है।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, ₹53 तक की भारी उछाल
3 / 7दुकान और रेस्टोरेंट का बजट बिगड़ा: होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹42 बढ़ाई गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹53.50 महंगा हो गया है। इस ताजा उछाल के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में ₹3,113.50 (पहले ₹3,071.50) और कोलकाता में ₹3,255.50 (पहले ₹3,202) का मिलेगा। इससे बाहर का खाना और चाय-नाश्ता भी महंगा हो सकता है।
6 महीने में करीब दोगुना हुआ दाम, ये है वजह!
4 / 7लॉजिस्टिक्स (सप्लाई चेन) में आ रही दिक्कतों और ईरान युद्ध के कारण उपजे वैश्विक ऊर्जा संकट की वजह से इस साल कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में रिकॉर्ड तेजी आई है: जनवरी 2026: कीमत सिर्फ ₹1691.50 थी। फरवरी से अप्रैल: लगातार बढ़ते हुए दाम ₹2,078.50 तक पहुंचे। मई में बड़ा झटका: सीधे ₹993 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी के साथ दाम ₹3071 हो गए थे। अब जून का झटका: ₹42 और बढ़कर कीमत अब ₹3,113.50 के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची है।
राहत की बात: 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर!
5 / 7इस चौतरफा महंगाई के बीच आम परिवारों और गृहणियों के लिए राहत की बात यह है कि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज 1 जून की सुबह तक के अपडेट के मुताबिक, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पहले जितने ही स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
एक नजर में गैस सिलेंडरों के नए रेट्स (1 जून, 2026)
6 / 75 किलो (छोटू सिलेंडर): ₹810.50 से ₹821.50 हुआ। यानी ₹11 महंगा हो गया। 19 किलो (कमर्शियल): ₹3,071.50 से 3113.50 रुपये हो गया दाम। ₹42 महंगा हुआ। 14.2 किलो (घरेलू रसोई): इसकी कीमतें स्थिर हैं, पहले के समान। कोई बदलाव नहीं हुआ।
आज आपके शहर में क्या है घरेलू और कर्शियल गैस सिलेंडर के दाम यहां देखें
7 / 7नई दिल्ली ₹913.00 ( 0.00 ) । ₹3,113.50 ( +42.00 ), कोलकाता ₹939.00 ( 0.00 ) । ₹3,255.50 ( +53.50 ), मुंबई ₹912.50 ( 0.00 ) । ₹3,067.50 ( +43.50 ), चेन्नई ₹928.50 ( 0.00 ) । ₹3,283.00 ( +46.00 ), गुड़गांव ₹921.50 ( 0.00 ) । ₹3,130.00 ( +42.00 ), नोएडा ₹910.50 ( 0.00 ) । ₹3,113.50 ( +42.00 ), बेंगलुरु ₹915.50 ( 0.00 ) । ₹3,198.00 ( +46.00 ), भुवनेश्वर ₹939.00 ( 0.00 ) । ₹3,290.00 ( +52.00 ), चंडीगढ़ ₹922.50 ( 0.00 ) । ₹3,136.00 ( +43.50 ), हैदराबाद ₹965.00 ( 0.00 ) । ₹3,367.00 ( +52.00 ), जयपुर ₹916.50 ( 0.00 ) । ₹3,141.00 ( +42.00 ), लखनऊ ₹950.50 ( 0.00 ) । ₹3,236.00 ( +42.00 ), पटना ₹1,002.50 ( 0.00 ) । ₹3,400.00 (+53.50), तिरुवनंतपुरम ₹922.00 (0.00)। ₹3,152.00 (+46.00),