PNB के ऐसे खाते 15 अप्रैल के बाद होंगे बंद, बैंक ने जारी की वार्निंग
PNB Bank Alert: पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर. बैंक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खाताधारकों के लिए अहम जानकारी शेयर की है. बैंक ने अपनी पोस्ट में 15 अप्रैल के बाद ऐसे ग्राहकों के खाते बंद करने की चेतावनी दी है, जिन्होंने 3 साल में खाते में ट्रांजेक्शन नहीं की है.

पंजाब नेशनल बैंक में जिन ग्राहकों का खाता, उनके लिए अहम जानकारी बैंक की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. बैंक ने पोस्ट में ऐसे अकाउंट होल्डर्स को चेतावनी जारी की है, जिनके खाते में तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ. अगर 15 अप्रैल तक कोई लेन देन न हुआ तो 16 अप्रैल से खाते बंद कर दिए जाएंगे.
जिनके खाते का जीरो बैलेंस
2 / 5पंजाब नेशनल बैंक की ओर से आधिकारिक सूचना में यह स्पष्ट करते हुए कहा कि खाते बंद उन्हें खाताधारकों के होंगे, जिनके खाते का बैलेंस जीरो है और उसमें तीन साल से कोई लेन देन नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बैंक ने ऐसे खातों को एक्टिव करने की अपील की है.
15 अप्रैल तक केवाईसी जरूरी
3 / 5पंजाब नेशनल बैंक ने खाताधारकों को चेतावनी के साथ अपने खातों को 15 अप्रैल तक रिएक्टिव करने की अपील की है. साथ ही, केवाईसी की प्रक्रिया भी समझाई है, जिसके लिए खाताधारक को अपने नजदीकी पीएनबी ब्रांच में जाने को कहा गया है, ताकि उसका खाता आगे भी एक्टिव रह सके.
16 अप्रैल से बंद होंगे खाते
4 / 5पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट कर दिया है कि 15 अप्रैल तक खाते में ट्रांजेक्शन न करने वालों के खाते बंद कर दिए जाएंगे. 16 अप्रैल से पहले खाते की केवाईसी कंप्लीट करने और लेन देन दिखाकर ही अपने खाते को बंद होने से बचा सकते हैं.
बैंक को क्यों लेना पड़ा फैसला?
5 / 5पंजाब नेशनल बैंक ने इस फैसले को लेने के पीछे की वजह भी स्पष्ट की है. बैंक के इस एक्शन का उद्देश्य बेकार पड़े खातों से जुड़े जोखिम को कम करना है. बैंक का मानना है कि ऐसे खातों से धोखाधड़ी की आशंका बढ़ती है. साथ ही केवाईसी पूरी करना बैंक के अहम नियमों में से एक है.