PM Kisan 22nd Installment: खाते में नहीं आए 22वीं किस्त के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम, वरना अटका जाएगा पैसा

PM Kisan सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसानों के खातों में अभी तक 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। जान‍िये उन्‍हें क्‍या करना चाह‍िए :

PM KISAN.jpg (1)
1 / 8

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। 13 मार्च को करोड़ों किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन क्या आपका बैंक बैलेंस अभी भी वैसा ही है? अगर आपके खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं पहुंची है, तो घबराएं नहीं। हमने इस फोटो गैलरी में उन सभी वजहों और समाधानों को समेटा है, जिन्हें जानकर आप अपनी रुकी हुई किस्त पा सकते हैं। स्टेटस चेक करने से लेकर शिकायत दर्ज करने तक, सब कुछ जानें यहां!

विज्ञापन

किसानों के खाते में पहुंचे पैसे!

किसानों के खाते में पहुंचे पैसे! 2 / 8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। DBT के जरिए करोड़ों किसानों के बैंक खातों में Rs 2000 भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन

आखिर क्यों खाली रह गया आपका खाता?

आखिर क्यों खाली रह गया आपका खाता? 3 / 8

अगर आपको अभी तक किस्त नहीं मिली है, तो इसकी तीन मुख्य वजहें हो सकती हैं। प‍हली वजह आपका अधूरा e-KYC, दूसरा जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन (Land Records) न होना और तीसरा कारण ये हो सकता है क‍ि आपके बैंक अकाउंट या आधार डिटेल्स में गलती हो।

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस 4 / 8

सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां 'Know Your Status' पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा भरकर चेक करें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।

विज्ञापन

मोबाइल ऐप से पाएं पल-पल की अपडेट

मोबाइल ऐप से पाएं पल-पल की अपडेट 5 / 8

आप गूगल प्ले स्टोर से PM-KISAN मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में Beneficiary Status ऑप्‍शन पर जाकर अपना आधार नंबर डालें। यहां आपको पिछली सभी किस्तों के साथ 22वीं किस्त का रीयल-टाइम अपडेट मिल जाएगा।

बैंक जाकर जरूर कराएं यह काम

बैंक जाकर जरूर कराएं यह काम 6 / 8

कई बार बैंक से SMS नहीं आता है। अपनी पासबुक अपडेट कराएं या AePS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए अंगूठा लगाकर बैलेंस चेक करें। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) है।

विज्ञापन

रुक गई है किस्त? तो यहां करें शिकायत

रुक गई है किस्त? तो यहां करें शिकायत 7 / 8

अगर सब कुछ सही होने के बाद भी पैसा नहीं आया, तो आप टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

CPGRAMS पोर्टल पर उठाएं आवाज

CPGRAMS पोर्टल पर उठाएं आवाज 8 / 8

आप सरकारी पोर्टल CPGRAMS पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मात्र Rs 50 का शुल्क लगता है। अपनी समस्या का विवरण दें ताकि विभाग जल्द से जल्द आपकी रुकी हुई किस्त जारी कर सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन