PM Kisan 22nd Installment: इस डेट को आएगी 22वीं किस्त, बिहार के किसानों को मिलेंगे 3000 रुपये

PM Kisan 22th Installment Date: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख कन्फर्म हो गई है. पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 22वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे क‍िसानों के ल‍िए खुशखबरी आ गई है. पीएम मोदी इस तारीख को बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में पैसा भेजने वाले हैं. यहां जानें

PM Kisan 22nd Installment.jpg (1)
1 / 6

देश के अन्नदाताओं के लिए होली से पहले ही दिवाली जैसा माहौल बन गया है. अगर आप भी उन करोड़ों किसानों में से एक हैं जो अपनी अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए खुशियों वाली खबर आ गई है. सरकार ने कन्फर्म कर दिया है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त इसी हफ्ते आपके बैंक खातों में टपकेगी. लेकिन रुकिए, इस बार बिहार के किसानों के लिए तो सोने पर सुहागा वाली बात हो गई है. आइए, पूरी ड‍िटेल जानते हैं.

विज्ञापन

तारीख नोट कर लीजिए: 13 मार्च का है बड़ा दिन

तारीख नोट कर लीजिए: 13 मार्च का है बड़ा दिन2 / 6

पिछले साल नवंबर में 21वीं किस्त मिलने के बाद से ही किसान भाई इंतजार में थे. अब सरकार ने आधिकारिक मुहर लगा दी है कि 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी कर दी जाएगी. यानी इसी शुक्रवार को आपके मोबाइल पर पैसा आने का मैसेज आ सकता है.

विज्ञापन

असम से दबेगा खुशियों का बटन

असम से दबेगा खुशियों का बटन 3 / 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार दौरे पर रहेंगे. वहीं से एक भव्य कार्यक्रम के दौरान वे रिमोट का बटन दबाकर देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे (DBT के जरिए) पैसे ट्रांसफर करेंगे.

बिहार के किसानों की तो निकल पड़ी! मिलेंगे

बिहार के किसानों की तो निकल पड़ी! मिलेंगे 4 / 6

इस बार की किस्त बिहार के किसानों के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल है. जहां देशभर के किसानों को ₹2000 मिलते हैं, वहीं बिहार सरकार की हालिया घोषणा के अनुसार, राज्य के पात्र किसानों को इस बार 3,000 रुपये मिलेंगे। बिहार के किसानों के लिए यह किसी बड़े बोनस से कम नहीं है.

विज्ञापन

9 करोड़ किसानों के खाते में ₹18,000 करोड़ से ज्यादा

9 करोड़ किसानों के खाते में ₹18,000 करोड़ से ज्यादा 5 / 6

नवंबर 2025 में जब 21वीं किस्त आई थी, तब 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला था. इस बार भी लगभग इतने ही किसानों के खाते में कुल ₹18,000 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी. यह योजना 2019 से छोटे और सीमांत किसानों का सबसे बड़ा सहारा बनी हुई है.

पैसा नहीं आया तो क्या करें? चेक करें ये 2 चीजें

पैसा नहीं आया तो क्या करें? चेक करें ये 2 चीजें 6 / 6

अगर आप चाहते हैं कि 13 मार्च को पैसा बिना रुके आए, तो तुरंत PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपना e-KYC और Land Seeding स्टेटस चेक कर लें. अगर ये दोनों YES हैं, तो समझो आपकी होली की शॉपिंग का इंतजाम पक्का है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन