28 May Petrol Diesel Price : दिल्ली में 102 रुपये तो मुंबई में 111 रुपये के पार, जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol-Diesel Price 28 May: कच्चे तेल के संकट के बीच दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर। जानें अपने शहर का ताजा रेट और कीमतों में अंतर की वजह।

petrol diesel price today
1 / 6

वैश्विक स्तर पर जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' की नाकेबंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पिछले दिनों ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद आज (28 मई) देशभर में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दो हफ्तों में हुई चार बढ़ोतरी के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹100 और आर्थिक राजधानी मुंबई में ₹110 के पार जा चुका है। आइए, जानते हैं आज आपके शहर का रेट क्या है और विभिन्न शहरों में कीमतों का यह अंतर क्यों होता है।

विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई: पेट्रोल-डीजल ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

दिल्ली और मुंबई: पेट्रोल-डीजल ने छुआ रिकॉर्ड स्तर2 / 6

हालिया बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹100 का आंकड़ा पार कर ₹102.12 प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में भी ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां पेट्रोल ₹110 के ऐतिहासिक स्तर को पार कर ₹111.18 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर के भाव पर स्थिर है।  यह भी पढ़ें : Crude Oil Price: US-Iran तनाव से उछला कच्चा तेल; 2% की तेजी के साथ Brent Crude $96 के पार

विज्ञापन

दो हफ्तों में 4 बार बढ़ीं कीमतें, तेल कंपनियों पर था दबाव

दो हफ्तों में 4 बार बढ़ीं कीमतें, तेल कंपनियों पर था दबाव3 / 6

पिछले कुछ महीनों से तेल कंपनियों पर घाटे का बोझ लगातार बढ़ रहा था, जिसे कम करने के लिए पिछले दिनों सिलसिलेवार ढंग से दाम बढ़ाए गए। यह दो हफ्तों में चौथी बढ़ोतरी थी। इस हालिया संशोधन चक्र में पेट्रोल की कीमतों में कुल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर तक की भारी वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। यह भी पढ़ें : Are Banks Closed Today: SBI, HDFC, ICICI और अन्य बैंक आज रहेंगे बंद? जानें आपके शहर का हाल

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का भाव

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का भाव 4 / 6

नई दिल्ली ₹102.12 0.00, कोलकाता ₹113.51 +0.04, मुंबई ₹111.18 -0.03, चेन्नई ₹107.77 -0.43, गुड़गांव ₹102.69 -0.15, नोएडा ₹101.96 +0.04, बेंगलुरु ₹110.89 -0.04, भुवनेश्वर ₹108.97 +0.16, चंडीगढ़ ₹101.54 0.00, हैदराबाद ₹115.73 0.00, जयपुर ₹112.30 -0.22, लखनऊ ₹102.05 +0.16, पटना ₹113.72 +0.07, तिरुवनंतपुरम ₹115.49 +0.18,

विज्ञापन

प्रमुख शहरों में आज डीजल का भाव

प्रमुख शहरों में आज डीजल का भाव 5 / 6

नई दिल्ली ₹95.20 0.00, कोलकाता ₹99.82 0.00 , मुंबई ₹97.83 0.00, चेन्नई ₹99.55 -0.43, गुड़गांव ₹95.36 -0.15. नोएडा ₹95.44 +0.07 , बेंगलुरु ₹98.80 0.00 , भुवनेश्वर ₹100.68 +0.16, चंडीगढ़ ₹89.47 0.00, हैदराबाद ₹103.82 0.00, जयपुर ₹97.45 -0.20, लखनऊ ₹95.55 +0.19, पटना ₹99.71 +0.06, तिरुवनंतपुरम ₹104.41 +0.29 ,

कैसे तय होते हैं भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम?

कैसे तय होते हैं भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम?6 / 6

भारत में पेट्रोल पंप पर मिलने वाले तेल की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों से तय होती हैं, क्योंकि क्रूड ही इसका मुख्य कच्चा माल है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, इसलिए डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की मजबूती या कमजोरी सीधे तेल के आयात खर्च को प्रभावित करती है। रुपया कमजोर होने पर तेल मंगाना महंगा हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन