Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें क‍ितने बढ़े दाम?

देश के प्रमुख शहरों में आज यानी 1 जून, 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। वैश्विक तेल बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत के अलग-अलग राज्यों और महानगरों में ईंधन की कीमतों में मिला-जुला बदलाव (कहीं मामूली राहत तो कहीं थोड़ी बढ़ोतरी) देखने को मिल रहा है।

petrol-diesel.jpg (11)
1 / 7

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और स्थानीय टैक्स (VAT) के आधार पर तेल कंपनियों ने आज सुबह ही पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं। आज जहां देश के कुछ बड़े महानगरों में कीमतें पूरी तरह स्थिर हैं, वहीं कई शहरों में ईंधन के दामों में पैसों का फेरबदल देखने को मिला है। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है।  

विज्ञापन

चार बड़े महानगरों का हाल: दिल्ली-कोलकाता में शांति, मुंबई-चेन्नई में बदलाव!

चार बड़े महानगरों का हाल: दिल्ली-कोलकाता में शांति, मुंबई-चेन्नई में बदलाव!2 / 7

देश की राजधानी नई दिल्ली और कोलकाता में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर पर टिका हुआ है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम में 3 पैसे की मामूली गिरावट आई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा होकर क्रमशः ₹107.84 और ₹99.65 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। LPG Price Hike: लगा महंगाई का बड़ा झटका, 11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर; क‍ितना महंगा हुआ घरेलू गैस? चेक करें नए रेट्स

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में ईंधन का गणित: नोएडा में बढ़े दाम, गुड़गांव में राहत!

दिल्ली-NCR में ईंधन का गणित: नोएडा में बढ़े दाम, गुड़गांव में राहत!3 / 7

दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में आज कीमतों का अलग ही रुख देखने को मिल रहा है। नोएडा में आज ईंधन थोड़ा महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल 20 पैसे और डीजल 19 पैसे की बढ़ोतरी के साथ क्रमशः ₹102.12 और ₹95.56 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके विपरीत गुड़गांव के निवासियों को आज थोड़ी राहत मिली है। यहां पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 7-7 पैसे की कटौती हुई है, जिसके बाद पेट्रोल ₹102.77 और डीजल ₹95.44 प्रति लीटर हो गया है। 1 June Rules Changes: आज से बदल गए जेब से जुड़े ये 5 बड़े नियम! कार खरीदने से लेकर UPI पेमेंट और बैंकिंग तक… देखें List

दक्षिण भारत के शहरों के दाम: बेंगलुरु में बड़ी राहत, हैदराबाद-तिरुवनंतपुरम में तेजी!

दक्षिण भारत के शहरों के दाम: बेंगलुरु में बड़ी राहत, हैदराबाद-तिरुवनंतपुरम में तेजी!4 / 7

आईटी सिटी बेंगलुरु के लोगों के लिए आज सुबह अच्छी खबर आई है। तेल कंपनियों ने यहां पेट्रोल के दाम में 40 पैसे और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है। अब यहां पेट्रोल ₹110.53 और डीजल ₹98.47 पर आ गया है। हैदराबाद में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, यहां पेट्रोल ₹115.73 और डीजल ₹103.82 के पुराने स्तर पर ही स्थिर है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा होने के बाद यहां पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर मिल रहा है। PAN Card New Rules 2026: आज से बदल गए पैन कार्ड के 5 बड़े नियम! नया कार्ड बनवाने से लेकर कैश लेन-देन तक… जानें सब कुछ

विज्ञापन

अन्य राज्यों की राजधानियां: जयपुर और भुवनेश्वर में उछाल, लखनऊ-पटना में राहत!

अन्य राज्यों की राजधानियां: जयपुर और भुवनेश्वर में उछाल, लखनऊ-पटना में राहत!5 / 7

जयपुर में आज पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा होकर क्रमशः ₹112.66 और ₹97.78 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल-डीजल 17-17 पैसे महंगे होकर क्रमशः ₹109.06 और ₹100.77 पर बिक रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है, जिससे नए दाम क्रमशः ₹101.89 और ₹95.36 हो गए हैं। बिहार के पटना में भी राहत है, यहां पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 18 पैसे घटकर क्रमशः ₹113.46 और ₹99.47 प्रति लीटर पर आ गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 3 पैसे गिरकर ₹101.51 और डीजल ₹89.47 पर स्थिर बना हुआ है।

आज पेट्रोल की कीमत

आज पेट्रोल की कीमत6 / 7

नई दिल्ली ₹102.12 0.00 , कोलकाता ₹113.47 0.00 , मुंबई ₹111.18 -0.03 , चेन्नई ₹107.84 +0.08 , गुड़गांव ₹102.77 -0.07 , नोएडा ₹102.12 +0.20 , बेंगलुरु ₹110.53 -0.40 , भुवनेश्वर ₹109.06 +0.17 , चंडीगढ़ ₹101.51 -0.03 , हैदराबाद ₹115.73 0.00 , जयपुर ₹112.66 +0.30 , लखनऊ ₹101.89 -0.15 , पटना ₹113.46 -0.19 , तिरुवनंतपुरम ₹115.49 +0.18 ,

विज्ञापन

आज डीजल की कीमत

आज डीजल की कीमत7 / 7

नई दिल्ली ₹95.20 0.00, कोलकाता ₹99.82 0.00, मुंबई ₹97.83 0.00, चेन्नई ₹99.65 +0.10, गुड़गांव ₹95.44 -0.07, नोएडा ₹95.56 +0.19, बेंगलुरु ₹98.47 -0.33, भुवनेश्वर ₹100.77 +0.17, चंडीगढ़ ₹89.47 0.00, हैदराबाद ₹103.82 0.00, जयपुर ₹97.78 +0.28, लखनऊ ₹95.36 -0.17, पटना ₹99.47 -0.18, तिरुवनंतपुरम ₹104.40 +0.28,

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन