LPG Price Today: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच क्या आज महंगा हुआ गैस सिलेंडर? जानें दिल्ली-पटना का लेटेस्ट भाव
रसोई गैस की कीमतों पर आज ताजा अपडेट आया है। सोशल मीडिया पर ये बात तेजी से चल रही है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने वाले हैं। क्या सच में दाम बढ़ने वाले हैं? इस बीच सरकार तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। लिस्ट यहां देखें

आज मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को रसोई गैस (LPG) के मोर्चे पर बड़ी हलचल है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच हर किसी की नजर अपने रसोई के बजट पर है। क्या गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या फिर जेब पर बोझ बढ़ा? और सरकार की सप्लाई को लेकर क्या तैयारी है?
गैस सिलेंडर का भाव चढ़ा या गिरा?
2 / 8हफ्ते का दूसरा दिन और मन में वही पुराना सवाल— "आज सिलेंडर कितने का है?" ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज के रेट्स जारी कर दिए हैं। क्या आपको मिली है राहत या बढ़ी है आफत? चलिए देखते हैं।
दिल्ली से पटना तक का हाल:
3 / 8राहत की बात यह है कि आज भी घरेलू गैस (14.2 kg) की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली: ₹913 पटना: ₹1,011 लखनऊ: ₹950.50 कीमतें स्थिर तो हैं, लेकिन भविष्य के संकट को देखते हुए लोग अभी से सतर्क हैं।
सरकार का नो टेंशन मंत्र: सिलेंडर की कमी नहीं होने देंगे!
4 / 8मिडिल ईस्ट में मचे घमासान के बीच लोगों को डर था कि कहीं गैस की किल्लत न हो जाए। सरकार ने साफ कह दिया है— "फिक्र नॉट!" भारत के पास 40 दिनों का LPG स्टॉक सुरक्षित है। यानी युद्ध चले या समुद्री रास्ते बंद हों, आपके घर की चाय और खाना समय पर बनता रहेगा।
जमाखोरों की अब खैर नहीं! सरकार की 'स्पेशल-2400' छापेमारी
5 / 8जैसे ही संकट की खबरें आईं, कुछ खिलाड़ियों ने गैस की कालाबाजारी शुरू कर दी। सरकार ने भी 'ठोक' के जवाब दिया है। देशभर में 2400 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। संदेश साफ है— "ईमानदारी से बेचो, वरना सीधा जेल जाओ।"
कमर्शियल सिलेंडर का तड़का: ढाबे और रेस्टोरेंट वाले भी सुन लें!
6 / 819 किलो वाले नीले सिलेंडर की कीमतों में भी आज शांति बनी हुई है। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में हुई भारी बढ़ोत्तरी ने पहले ही होटल मालिकों का पसीना छुड़ा रखा है। आज कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में ₹2078 के आसपास टिका हुआ है।
स्मार्ट बुकिंग का जमाना: फोन उठाओ, सिलेंडर पाओ!
7 / 8अब एजेंसी के चक्कर कौन काटता है? सरकार ने सप्लाई चेन को इतना डिजिटल कर दिया है कि एक मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप मैसेज पर आपका सिलेंडर बुक हो जाता है। अगर सप्लाई में कोई देरी हो, तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
आज भारतीय मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें
8 / 8नई दिल्ली ₹913.00 । ₹2,078.50 कोलकाता ₹939.00 । ₹2,208.50 मुंबई ₹912.50 । ₹2,031.00 चेन्नई ₹928.50 । ₹2,246.50 गुड़गांव ₹921.50 । ₹2,096.50 नोएडा ₹910.50 । ₹2,078.50 बेंगलुरु ₹915.50 । ₹2,161.00 भुवनेश्वर ₹939.00 । ₹2,245.00 चंडीगढ़ ₹922.50 । ₹2,099.50 हैदराबाद ₹965.00 । ₹2,320.50 जयपुर ₹916.50 । ₹2,106.00 लखनऊ ₹950.50 । ₹2,201.00 पटना ₹1,002.50 । ₹2,353.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 । ₹2,112.00