'कॉपीकैट' हैं भारत के ये बड़े ब्रांड्स, विदेशों से आइडिया चुराकर इंडिया में कमाया नाम

भारत में कई ऐसे ब्रांड्स हैं जिन्होंने विदेशी कंपनियों से आइडियाज लेकर अपना बिजनेस खड़ा किया. हालांकि, इन ब्रांड्स ने समय के साथ खुद को इंडियन मार्केट के मुताबिक ढालकर अलग पहचान भी बनाई. जानिए ऐसे ही कुछ फेमस ब्रांड्स की कहानी.

Copycat brands
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

भारत में कॉपीकैट कल्चर

भारत में कॉपीकैट कल्चर 2 / 6

भारत में स्टार्टअप और बिजनेस की दुनिया में 'कॉपीकैट मॉडल' नया नहीं है. कई कंपनियां विदेशी ब्रांड्स के सफल मॉडल को देखकर वैसा ही बिजनेस भारत में शुरू करती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये तरीका इसलिए अपनाया जाता है क्योंकि पहले से सफल मॉडल पर काम करने से जोखिम कम हो जाता है और तेजी से ग्रोथ मिलती है. हालांकि, समय के साथ इन ब्रांड्स को भारतीय जरूरतों के हिसाब से बदलना भी जरूरी होता है.

विज्ञापन

अमेजॉन की तर्ज पर फ्लिपकार्ट

अमेजॉन की तर्ज पर फ्लिपकार्ट3 / 6

Flipkart को अक्सर Amazon का भारतीय वर्जन कहा जाता है. Flipkart ने Amazon के ई-कॉमर्स मॉडल से प्रेरणा लेकर भारत में ऑनलाइन शॉपिंग को लोकप्रिय बनाया. लेकिन बाद में इसने कैश ऑन डिलीवरी, आसान रिटर्न जैसे फीचर्स जोड़कर भारतीय ग्राहकों के मुताबिक खुद को अलग बनाया.

Ola ने Uber से लिया आइडिया

Ola ने Uber से लिया आइडिया 4 / 6

Ola का मॉडल काफी हद तक Uber से मिलता-जुलता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि Ola ने Uber के आइडिया को अपनाकर भारत में कैब सर्विस शुरू की. लेकिन इसने ऑटो, बाइक और लोकल पेमेंट जैसे फीचर्स जोड़कर भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई.

विज्ञापन

भारत में सुपरमार्केट का बढ़ता ट्रेंड

भारत में सुपरमार्केट का बढ़ता ट्रेंड5 / 6

बड़े शहरों में इन दिनों सुपर मार्केट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. बिजी लाइफ में लोगों को चाहिए कि उन्हें डेली लाइफ का  सारा सामान एक ही जगह पर मिल जाए. दूध, बटर, ब्रेड, अंडा, राशन, दालें, मसाले, किचन के बर्तन, बाथरूम का सामान- ये सभी अब सुपरमार्केट में आसानी से मिल जाती हैं. भारत में सुपरमार्केट कल्चर को लोकप्रिय बनाने में D-Mart का बड़ा योगदान रहा है. इसकी शुरुआत Walmart के तर्ज पर  साल 2002 में राधाकिशन दमानी ने की थी.

भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स का विस्तार

 भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स का विस्तार6 / 6

इन दिनों ऑनलाइन कंटेंट देखने के लिए कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं. Netflix की तरह ही जियो हॉटस्टार, जी5, वेव्स और हंगामा जैसे भारतीय OTT ऐप्स तेजी से लोकप्रिय हुए हैं. OTT प्लेटफॉर्म का कॉन्सेप्ट भी भारत में नया नहीं था, बल्कि इसकी शुरुआत अमेरिका से हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन