7 April Gold Silver Price: 2300 महंगा हुआ सोना, चांदी में 5000 की भारी उछाल; चेक करें 24K और 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Rate Today: एक बार फ‍िर सोने की चमक में करंट लग गया है। 7 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों ने जमकर छलांग मारी है। दिल्ली में सोना 1.53 लाख और चांदी 2.42 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। पूरी प्राइस लिस्ट यहां देखें

GOLD-SILVER.jpg (12)
1 / 9

आज यानी 7 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। ग्लोबल मार्केट में डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की चमक और बढ़ गई है।

विज्ञापन

सोना-चांदी फिर हुआ महंगा! आसमान पर पहुंचे भाव, चेक करें आज के रेट्स

सोना-चांदी फिर हुआ महंगा! आसमान पर पहुंचे भाव, चेक करें आज के रेट्स2 / 9

गहने खरीदने की सोच रहे हैं? तो पहले आज के ताजा आंकड़े देख लें। 7 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। डॉलर के कमजोर होने और मिडिल ईस्ट के घटनाक्रमों ने कीमतों को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है।

विज्ञापन

दिल्ली में सोना ₹1.53 लाख के पार

दिल्ली में सोना ₹1.53 लाख के पार3 / 9

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत ₹2,300 बढ़कर ₹1,53,800 प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गई है। वहीं, गुड रिटर्न के आंकड़ों के अनुसार 22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड) का दाम ₹1,38,100 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

चांदी की रॉकेट रफ्तार: ₹2.42 लाख के पार हुई कीमतें

चांदी की रॉकेट रफ्तार: ₹2.42 लाख के पार हुई कीमतें4 / 9

चांदी के दाम में भी जबरदस्त उबाल आया है। दिल्ली में चांदी ₹5,000 महंगी होकर ₹2,42,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं, कुछ रिटेल मार्केट में गुड रिटर्न के अनुसार चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूती नजर आ रही है।

विज्ञापन

MCX पर भी तेजी: ₹1,50,000 के ऊपर निकला गोल्ड

MCX पर भी तेजी: ₹1,50,000 के ऊपर निकला गोल्ड5 / 9

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी हलचल तेज है। सोने का वायदा भाव ₹320 बढ़कर ₹1,50,000 प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। चांदी भी ₹985 की बढ़त के साथ ₹2,33,480 प्रति किलो पर कारोबार करती देखी गई। निवेशक अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को तरजीह दे रहे हैं।

24 कैरट सोने का भाव

24 कैरट सोने का भाव6 / 9

चेन्नई ₹15,263 मुंबई ₹15,065 दिल्ली ₹15,080 कोलकाता ₹15,065 बैंगलोर ₹15,065 हैदराबाद ₹15,065 केरल ₹15,065 पुणे ₹15,065 वडोदरा ₹15,070 अहमदाबाद ₹15,070

विज्ञापन

22 कैरट सोने का भाव

22 कैरट सोने का भाव7 / 9

चेन्नई ₹13,991 मुंबई ₹13,809 दिल्ली ₹13,824 कोलकाता ₹13,809 बैंगलोर ₹13,809 हैदराबाद ₹13,809 केरल ₹13,809 पुणे ₹13,809 वडोदरा ₹13,814 अहमदाबाद ₹13,814

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? ये हैं 3 मुख्य कारण

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? ये हैं 3 मुख्य कारण8 / 9

1. डॉलर की कमजोरी: वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है। 2. मिडिल ईस्ट तनाव: ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव से बाजार में अनिश्चितता है। 3. कच्चा तेल: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भी सर्राफा बाजार के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है।

विज्ञापन

ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए क्या है सलाह?

ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए क्या है सलाह?9 / 9

शादियों का सीजन करीब है, ऐसे में बढ़ती कीमतें बजट बिगाड़ सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। खरीदारी से पहले IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के रेट्स जरूर चेक करें और हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन