Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी धड़ाम; 45000 रुपये से ज्यादा टूटा भाव, जानें अपने शहर का ताजा रेट

मध्य पूर्व में जारी युद्ध की आग और वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती ने भारतीय सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। सोमवार, 30 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। MCX पर सोना जहाँ धड़ाम हुआ है, वहीं चांदी ने शुरुआती गिरावट के बाद कुछ रिकवरी दिखाई है।

GOLD-SILVER.jpg (12)
1 / 7

विज्ञापन

सोना चांदी के भाव में ग‍िरावट

सोना चांदी के भाव में ग‍िरावट2 / 7

वैश्विक तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। 30 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में ही ₹1400 से अधिक की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन

सोने का हाल: कितना सस्ता हुआ?

सोने का हाल: कितना सस्ता हुआ?3 / 7

MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,46,558 के करीब ट्रेड कर रही है, जिसमें ₹697 की सीधी गिरावट है। आज सोने ने ₹1,44,212 का निचला स्तर (Low) और ₹1,49,250 का उच्च स्तर (High) छुआ है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में सोने के भाव में कुल ₹45,000 से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

चांदी की चाल: सुबह की गिरावट के बाद रिकवरी

चांदी की चाल: सुबह की गिरावट के बाद रिकवरी4 / 7

चांदी में आज सुबह भारी गिरावट देखी गई थी, लेकिन सुबह 10:40 बजे तक इसमें सुधार दिखा। चांदी ₹195 की तेजी के साथ ₹2,28,149 प्रति किलो पर पहुंच गई। आज चांदी का लो ₹2,25,763 और हाई ₹2,28,786 रहा।

विज्ञापन

आपके शहर का हाल: कहां सस्ता, कहां महंगा?

आपके शहर का हाल: कहां सस्ता, कहां महंगा?5 / 7

देश के विभिन्न शहरों में कीमतों में अंतर देखा जा रहा है: सबसे सस्ता सोना-चांदी: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सोना (₹1,46,860) और चांदी (₹2,28,580) सबसे सस्ती मिल रही है। सबसे महंगा सोना-चांदी: उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ में कीमतें सबसे ज्यादा हैं। यहाँ सोना ₹1,47,070 और चांदी ₹2,29,090 के भाव पर बिक रही है।

अलग-अलग शहर में कितनी है सोने की कीमत?

अलग-अलग शहर में कितनी है सोने की कीमत?6 / 7

पटना ₹1,46,950 जयपुर ₹147,010 कानपुर ₹147,070 लखनऊ ₹147,070 भोपाल ₹147,030 इंदौर ₹146,890 चंडीगढ़ ₹146,920 रायपुर ₹146,860

विज्ञापन

अलग-अलग शहर में कितनी है चांदी की कीमत?

अलग-अलग शहर में कितनी है चांदी की कीमत?7 / 7

पटना ₹228,910 जयपुर ₹229,000 कानपुर ₹229,090 लखनऊ ₹229,090 भोपाल ₹228,840 इंदौर ₹228,960 चंडीगढ़ ₹228,670 रायपुर ₹228,580

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन