Gold Silver Price Today May 6: सोने-चांदी के दामों में फिर बदलाव, जानें महानगरों के ताजा रेट

Gold Silver Price Today May 6: मिडिल ईस्ट में टेंशन कम होने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में 6 मई को फिर सोने-चांदी के दामों में उछाल संभव है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ऑपरेशन फ्रीडम को अस्थायी रूप से रोकने के फैसले के बाद निवेशकों का रुझान फिर सोने की तरफ गया है.

Gold Silver Price Today May 6, gold prices, safe haven asset, gold ETFs, investment decisions, personal finance, Gold price surge 2026, Gold prices, gold investment outlook India, gold ETF investment strategy, reasons for gold price rise, safe haven assets gold inflation hedge, inflation hedge
1 / 5

Gold Silver Price Today May 6: इंटरनेशनल मार्केट में 6 मई के रेटों को देखा जाए तो स्पॉट गोल्ड में लगभग 2% की बढ़ोतरी हुई और यह 4,630 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा था, जबकि स्पॉट सिल्वर में लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई और यह 75 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। जानें सोने-चांदी के आज ताजा रेट क्या?

विज्ञापन

सोने-चांदी के आज ताजा रेट क्या?

सोने-चांदी के आज ताजा रेट क्या?2 / 5

गुड्स रिटर्न वेबसाइट के अनुसार, भारत में आज 24 कैरेट सोने के दाम एक लाख 51 हजार 31 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 138700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे. 18 कैरेट सोने का रेट आज प्रति 10 ग्राम के लिए 113480 रुपए रहा. चांदी के दाम दो लाख 65 हजार रुपए प्रति किलो दर्ज किए गए.

विज्ञापन

बड़े महानगरों में सोने-चांदी के क्या दाम?

बड़े महानगरों में सोने-चांदी के क्या दाम?3 / 5

गुड्स रिटर्न वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के रेट 151440 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे, कोलकाता, मुबई, बेंग्लौर, केरल, पुणे और हैदराबाद में यह रेट 15131 रुपए रहे, चेन्नई में सोने के दाम 150760 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे. वडोदरा और अहमदाबाद में भी आज 24 कैरेट सोने के रेट 151340 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे.

आज फिर सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी

आज फिर सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी4 / 5

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह के दामों से कल मंगलवार को मार्केट बंद होने के समय के सोने-चांदी के दामों से तुलना की जाए तो सोना कल शाम 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जो आज सस्ता होकर 151310 पर खुला, जबकि चांदी बीती शाम 2.51 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंची चांदी आज सुबह दो लाख 65 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई.

विज्ञापन

बीते दिन भी चांदी महंगी, सस्ता हुआ सोना

बीते दिन भी चांदी महंगी, सस्ता हुआ सोना5 / 5

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोने-चांदी के दामों में बीते दिन भी उछाल देखने को मिला था. दिल्ली में भी चांदी की कीमत में सुबह-शाम के दाम में प्रति किलो करीब 1500 रुपए का इजाफा देखने को मिला था. वहीं, सोने के सुबह-शाम के दाम में 300 रुपए की कमी देखने को मिली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन