28 April Gold Silver Price: और सस्‍ता हो गया सोना चांदी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Gold-Silver Price today: आज सोना और चांदी सस्ता हो गया है। शांति प्रस्ताव की खबरों ने बाजार की चमक कम कर दी है। चांदी 1100 से ज्यादा टूटी, सोने में भी सुस्ती नजर आ रही है। क्या यही खरीदारी का सही समय है? आज के ताजा भाव यहां देखें

GOLD.jpg (17)
1 / 6

आज मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में सुस्ती का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान की ओर से आए शांति प्रस्ताव की खबरों के बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग में कमी आई है, जिससे घरेलू वायदा बाजार (MCX) में दोनों कीमती धातुओं के दाम गिर गए हैं।  

विज्ञापन

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट 2 / 6

वैश्विक तनाव में कमी की आहट ने सर्राफा बाजार की चमक फीकी कर दी है। आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी, दोनों ही लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। चांदी में तो ₹1,100 से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन

सोने का भाव

सोने का भाव 3 / 6

MCX पर 05 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,51,625.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। कल के मुकाबले इसमें ₹96.00 (0.06%) की मामूली नरमी दर्ज की गई है। ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली से कीमतों में यह गिरावट आई है।

18, 22 और 24 कैरट सोने की कीमत

18, 22 और 24 कैरट सोने की कीमत4 / 6

24 कैरट (99.9% Purity) : ₹1,53,700 - ₹1,53,860 22 कैरट (91.6% Purity): ₹1,40,890 - ₹1,41,050 18 कैरट (75.0% Purity) : ₹1,15,270 - ₹1,15,870

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में कटौती

चांदी की कीमतों में कटौती 5 / 6

आज चांदी के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹1,143.00 (0.47%) लुढ़क कर ₹2,40,681.00 प्रति किलो पर आ गई है। औद्योगिक मांग में कमी और ग्लोबल सेंटिमेंट बदलने से चांदी की रफ्तार सुस्त पड़ी है।

क्यों कम हो रही हैं कीमतें? शांति प्रस्ताव का असर

क्यों कम हो रही हैं कीमतें? शांति प्रस्ताव का असर6 / 6

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की खबरों से बाजार में 'डर' कम हुआ है। आमतौर पर युद्ध की स्थिति में सोना बढ़ता है, लेकिन अब स्थिति सुधरने की उम्मीद से निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन