27 April Gold Silver Price : महंगा या सस्‍ता हुआ सोना? चेक करें 27 अप्रैल के ताजा रेट्स

अगर आज आप सोने चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उससे पहले आपको ये जान लेना चाह‍िए क‍ि आज सोना सस्‍ता हुआ है या महंगा? MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में हल्‍की तेजी देखने को म‍िली है। हालांक‍ि चांदी के दाम में ग‍िरावट द‍िख रही है। आइये जानते हैं, आज सोने और चांदी का रेट क्‍या है?

gold silver.jpg (4)
1 / 6

आज सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में मिली-जुली हलचल देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार (MCX) में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त है, जबकि चांदी के दाम थोड़े नीचे आए हैं।

विज्ञापन

सोने में चमक बरकरार, चांदी की रफ्तार थमी

सोने में चमक बरकरार, चांदी की रफ्तार थमी 2 / 6

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां सोने की कीमतें आज हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं, वहीं चांदी में हल्की मुनाफावसूली देखी जा रही है। निवेशकों की नजरें अब अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी हैं।

विज्ञापन

सोने का भाव

सोने का भाव 3 / 6

MCX पर 05 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,52,780.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इसमें ₹81.00 (0.05%) की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। कीमतों में स्थिरता रहने से गहनों के खरीदारों को फिलहाल बड़ी राहत की उम्मीद है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

चांदी की कीमतों में गिरावट 4 / 6

चांदी की कीमतों में आज सुबह 9 बजे बाजार खुलते के साथ सुस्ती देखी गई। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹2,44,455.00 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इसमें आज ₹181.00 (0.07%) की गिरावट आई है। इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी का असर चांदी की कीमतों पर दिख रहा है।

विज्ञापन

क्यों महंगा हो रहा आज सोना?

क्यों महंगा हो रहा आज सोना?5 / 6

जानकारों के अनुसार, मध्य-पूर्व (ईरान-इजरायल) में जारी तनाव और डॉलर की स्थिति ने सोने को सेफ हेवन बना दिया है। जब भी वैश्विक अर्थव्यवस्था में डर बढ़ता है, निवेशक सोने की ओर भागते हैं, जिससे कीमतें ऊपर बनी हुई हैं।

खरीदारों के लिए क्या है सलाह?

खरीदारों के लिए क्या है सलाह?6 / 6

शादी-ब्याह के सीजन के चलते डिमांड ऊंची है। विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जा सकता है, क्योंकि लंबी अवधि में सोने के और महंगे होने के आसार हैं। खरीदारी से पहले हमेशा 'हॉलमार्क' चेक करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन