Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी; जानें 17 अप्रैल के ताजा भाव

17 April Gold Silver Rate: सोने और चांदी के दाम आज अलग-अलग रास्‍तों पर चल रहे हैं। सोने के दाम में अभी जहां 431 रुपये की गिरावट द‍िख रही है, वहीं MCX पर चांदी में 479 रुपये की तेजी आई है। अक्षय तृतीया से पहले क्या यह खरीदारी का सही समय है?

GOLD.jpg (13)
1 / 6

आज 17 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चाल अलग-अलग रही। जहां सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई, वहीं चांदी की चमक थोड़ी बढ़ गई है।

विज्ञापन

आज सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की बढ़ी रफ्तार

आज सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की बढ़ी रफ्तार2 / 6

वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में जहां 400 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है, वहीं चांदी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रही है।

विज्ञापन

1.53 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

1.53 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना3 / 6

MCX पर 5 जून 2026 के वायदा अनुबंध के लिए सोने की कीमत ₹431 (-0.28%) की गिरावट के साथ ₹1,52,721 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। कल की रिकॉर्ड तेजी के बाद आज निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की है।

2.50 लाख के करीब पहुंचा चांदी का रेट

2.50 लाख के करीब पहुंचा चांदी का रेट 4 / 6

सोने के उलट, चांदी में आज मामूली बढ़त देखी गई। 5 मई 2026 के वायदा अनुबंध के लिए चांदी ₹479 (+0.19%) उछलकर ₹2,49,107 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण चांदी को निचले स्तरों पर सहारा मिल रहा है।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया से पहले बाजार में हलचल

अक्षय तृतीया से पहले बाजार में हलचल5 / 6

अगले महीने आने वाली अक्षय तृतीया को लेकर ज्वेलरी मार्केट में हलचल तेज है। हालांकि कीमतें अभी भी ₹1.50 लाख के ऊपर बनी हुई हैं, लेकिन आज की मामूली गिरावट उन लोगों के लिए मौका हो सकती है जो खरीदारी की योजना बना रहे हैं।

क्या और गिरेंगे दाम? एक्सपर्ट्स की राय

क्या और गिरेंगे दाम? एक्सपर्ट्स की राय6 / 6

बाजार जानकारों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद डॉलर की मजबूती सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है। जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, सोने के भाव ₹1,50,000 से ₹1,55,000 के बीच बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन