Silver Price Hike: चांदी में 2839 की भारी तेजी, 2.54 लाख रुपये के पार पहुंचे भाव; सोना भी चमका

Gold Silver Price Today: आज चांदी 2800 रुपये से ज्यादा उछलकर 2.54 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। सोना भी 1.54 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। अक्षय तृतीया से पहले क्या ये खरीदारी का सही मौका है? पूरी रिपोर्ट देखें

Silver Price Hike.jpg
1 / 5

आज 16 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। चांदी जहां ढाई लाख के पार निकलकर नई ऊंचाइयों को छू रही है, वहीं सोने की कीमतों में भी बदलाव दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

154,630 रुपये पर पहुंचा जून वायदा वाला सोना

154,630 रुपये पर पहुंचा जून वायदा वाला सोना2 / 5

5 जून 2026 की मैच्योरिटी वाला सोना आज ₹682 (0.44%) की मजबूती के साथ ₹1,54,630 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शादी-ब्याह के सीजन की मांग का असर साफ तौर पर कीमतों पर दिख रहा है।

विज्ञापन

चांदी में रॉकेट जैसी तेजी: 2839 रुपये की बड़ी उछाल

चांदी में रॉकेट जैसी तेजी: 2839 रुपये की बड़ी उछाल3 / 5

चांदी के निवेशकों के लिए आज का दिन शानदार है। 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,839 (1.13%) महंगी होकर ₹2,54,581 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। औद्योगिक मांग और ग्लोबल संकेतों ने चांदी को पंख लगा दिए हैं।

अक्षय तृतीया का असर: क्या 1.62 लाख रुपये जाएगा सोना?

अक्षय तृतीया का असर: क्या 1.62 लाख रुपये जाएगा सोना?4 / 5

विशेषज्ञों का मानना है कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर भारी मांग के चलते सोना ₹1,62,000 के स्तर को छू सकता है। बाजार में फिलहाल 'बाय ऑन डिप्स' यानी हर गिरावट पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

निवेश की सलाह: ऊंचे स्तरों पर संभलकर चलें निवेशक

निवेश की सलाह: ऊंचे स्तरों पर संभलकर चलें निवेशक5 / 5

चांदी में आई इस बड़ी तेजी के बाद बाजार के जानकार थोड़े सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। लंबे समय के निवेशकों के लिए मौजूदा भाव आकर्षक हो सकते हैं, लेकिन शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स को मुनाफे की वसूली (Profit Booking) पर नजर रखनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन