Gold Silver Price: जून में सोने के दाम में भयंकर गिरावट, चांदी भी 20 हजार हुई सस्ती

Gold Silver Price Today : मिडिल ईस्ट में तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद सोने-चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है. अकेले जून महीने में सोने के दाम में जहां 10 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बड़ी गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी भी 20 हजार रुपए सस्ती हुई है.

Gold Silver Price Today.jpg
1 / 7

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में जून के महीने में भारी गिरावट देखने को मिली है. ईरान-अमेरिका के बीच जारी बातचीत की खबर के सामने आने के बाद सोने और चांदी के गिरते दाम पर ब्रेक लगा था और गोल्ड की कीमतों में रिकवरी देखने को मिली है. बढ़ती महंगाई ने बुलियंस मार्केट पर बुरा असर डाला था.

विज्ञापन

10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना

10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना2 / 7

12 जून की शाम को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 147208 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट गोल्ड का रेट 135385 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 110850 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार को 86463 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस महीने गोल्ड का रेट 9434 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुका है.

विज्ञापन

मई में क्या था गोल्ड का रेट

मई में क्या था गोल्ड का रेट3 / 7

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 29 मई 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. शुक्रवार को बुलियंस मार्केट में सोने का भाव 147609 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. जोकि 29 मई की तुलना में 9434 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

20 हजार रुपए प्रति किलो चांदी सस्ती

20 हजार रुपए प्रति किलो चांदी सस्ती4 / 7

पिछले महीने की तुलना में चांदी की कीमतों में 20971 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 29 मई को चांदी का रेट 263966 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. 12 जून को यह घटकर 242295 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.

विज्ञापन

सोने-चांदी के ताजा रेटों पर एक नजर

सोने-चांदी के ताजा रेटों पर एक नजर5 / 7

गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 144782 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. शुक्रवार को दाम बढ़कर 147800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. शुक्रवार को सोने और चांदी के गिरते दाम पर ब्रेक लगा था. 12 जून को चांदी 242295 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी.

जंग खत्म हुई तो सोना महंगा होगा या सस्ता?

जंग खत्म हुई तो सोना महंगा होगा या सस्ता?6 / 7

ईरान-अमेरिका के बीच जंग खत्म होने के अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिए हैं. युद्ध शुरू होने के बाद से ही सोने और चांदी का रेट लगातार गिर रहा था. अब कीमतों में इजाफे के पीछे की वजह वैश्विक स्तर पर कम होता तनाव है. पीएम मोदी ने एक साल तक लोगों को सोना और चांदी ना खरीदने की अपील की है.

विज्ञापन

14 कैरेट से 23 कैरेट तक गोल्ड का रेट

14 कैरेट से 23 कैरेट तक गोल्ड का रेट7 / 7

बता दें, यह कीमतें बिना 3 प्रतिशत के जीएसटी और मेकिंग चार्ज का है. घरेलू बाजार की बात करें तो इस समय शादियों का सीजन नहीं चल रहा है. ऐसे में डिमांड पर असर पड़ा है. बता दें, भारत सरकार ने भी सोने और चांदी पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स में इजाफा किया है. इसे 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन