Gold Price Today: सोना 26 हजार और चांदी 36 हजार रुपए सस्ती, जानें ताजा भाव

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान इजरायल की जंग में बीच सोने-चांदी के दामों में बीते एक महीने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. 5 मार्च 2026 और 5 अप्रैल 2026 के सोने के दामों में जहां 26293 रुपये की गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी इस दौरान 36 हजार रुपये सस्ती हुई.

Gold Silver Price Crash
1 / 5

Gold Price Today: पिछले एक महीने के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स की रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में सोने की कीमतों में जहां प्रति 10 ग्राम 26293 रुपये की गिरावट देखने को मिली, वहीं, चांदी का रेट 36393 रुपये प्रति किलो कम हुआ.

विज्ञापन

पहले और अब के सोने के दाम

पहले और अब के सोने के दाम2 / 5

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स की रिपोर्ट के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को गोल्ड के रेट 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे, जबकि यही सोना पिछले महीने की 5 तारीख को 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. इस तरह एक महीने में सोने का रेटों में 26293 रुपये की गिरावट देखने को मिली है.

विज्ञापन

चांदी के पहले और अब के दाम

चांदी के पहले और अब के दाम3 / 5

सोने की तरह चांदी के रेटों में भी एक महीने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स की रिपोर्ट के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को 227813 रुपये प्रति किलो पर था, जोकि पिछले महीने की 5 तारीख को 264212 रुपये प्रति किलोग्राम को छू रहा था. इस तरह चांदी के दाम 36393 रुपये प्रति किलो कम हुए.

तीन दिन से नई कीमतों का ऐलान नहीं

तीन दिन से नई कीमतों का ऐलान नहीं4 / 5

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स की वेबसाइट पर 3, 4 और 5 अप्रैल को अवकाश की वजह से सोना-चांदी की नई कीमतों का ऐलान नहीं हुआ. 2 अप्रैल को अंतिम अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 145507 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम 133282 रुपये और 18 कैरेट सोने के दाम 109130 रुपये प्रति 10 ग्राम थे.

विज्ञापन

सोने-चांदी के दाम में गिरावट क्यों?

सोने-चांदी के दाम में गिरावट क्यों?5 / 5

सोने-चांदी के दामों में गिरावट मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव की वजह से आ रही है. क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से महंगाई दर बढ़ रही है. अगर आगे भी ऐसा रहा तो सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में भी इजाफा करेगा. ऐसे में निवेशक सोने की जगह डॉलर को खरीदेंगे. डॉलर महंगा हुआ तो सोना और सस्ता होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन