DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी! जुलाई से 3% बढ़ेगा डीए, खाते में आएगा 4 महीने का एरियर

Central Govt Employees DA Hike: 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का अनुमान है। सितंबर-अक्टूबर में ऐलान होने पर 4 महीने का एरियर म‍िलेगा।

DA Hike Update.jpg
1 / 5

देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद शानदार खबर आ रही है। साल 2026 की दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का रास्ता साफ होने लगा है। हालांकि यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी, लेकिन सरकार इसका औपचारिक ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने में कर सकती है। आइए, जानते हैं कि इस बार कितनी बढ़ोतरी होगी और आपके खाते में कितने महीने का एरियर (Arrear Amount) आएगा।

विज्ञापन

जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी, सितंबर या अक्टूबर में होगा औपचारिक ऐलान

जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी, सितंबर या अक्टूबर में होगा औपचारिक ऐलान2 / 5

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) संशोधित होता है। इस बार की बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। परंपरा के मुताबिक, सरकार जुलाई के डीए का एलान सितंबर के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर में त्योहारों (दशहरा-दीवाली) के आसपास करती है, जिससे कर्मचारियों की जेब में एक साथ मोटी रकम आती है।

विज्ञापन

खाते में आएगा 4 महीने तक का DA एरियर, इकट्ठा बढ़कर आएगी सैलरी

खाते में आएगा 4 महीने तक का DA एरियर, इकट्ठा बढ़कर आएगी सैलरी3 / 5

अगर केंद्र सरकार इस बढ़ोतरी का एलान सितंबर महीने में करती है, तो कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर यानी कुल 3 महीने का बकाया (Arrear) अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा। अगर यह एलान अक्टूबर में होता है, तो कर्मचारियों के खाते में जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर समेत पूरे 4 महीने का डीए एरियर एक साथ क्रेडिट किया जाएगा, जिससे फेस्टिव सीजन में उनका बजट काफी मजबूत हो जाएगा। 2 June Gold Silver Rate: सोने के भाव में द‍िखा बड़ा अंतर, खरीदने से पहले जान लें आज का दाम

क्यों लगाया जा रहा है सिर्फ 3 पर्सेंट (3%) की बढ़ोतरी का अनुमान?

क्यों लगाया जा रहा है सिर्फ 3 पर्सेंट (3%) की बढ़ोतरी का अनुमान?4 / 5

पिछले कुछ महीनों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों और श्रम विश्लेषकों का मानना है कि इस बार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय है। औद्योगिक श्रमिकों की खुदरा महंगाई के आधार पर यह गणना की जाती है। हालांकि कुछ कर्मचारी संगठन 4% की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान आर्थिक ट्रेंड के अनुसार 3% की वृद्धि की संभावना सबसे अधिक मजबूत है। New LPG Rules: 30 जून के बाद कट जाएगा आपका एलपीजी गैस कनेक्शन? जानें सरकार के नए नियम

विज्ञापन

आठवें वेतन आयोग के दौर में होने जा रहा है यह ऐलान

आठवें वेतन आयोग के दौर में होने जा रहा है यह ऐलान5 / 5

यह डीए बढ़ोतरी ऐसे समय पर होने जा रही है जब देशभर में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और नए सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर चर्चाएं बेहद तेज हैं।आठवें वेतन आयोग के इस दौर में होने वाली यह डीए वृद्धि कर्मचारियों के कुल वेतनमान को एक नए स्तर पर ले जाएगी, जिससे रिटायर होने वाले कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के दाम 12 रुपये तक बढ़ाने की तैयारी, जानें आज क्‍या हैं भाव

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन