2 June Gold Silver Rate: सोने के भाव में द‍िखा बड़ा अंतर, खरीदने से पहले जान लें आज का दाम

Gold Rate Today: शाद‍ियों का सीजन चल रहा है और इस बीच सोने और चांदी का महंगा होना उन लोगों के ल‍िए मुश्‍क‍िलें पैदा कर सकता है, जो गहने खरीदना चाहते हैं। आज सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को म‍िल रहा है। जान‍िये आज दोनों कीमती धातुओं का भाव क्‍या है।

gold-silver.jpg (25)
1 / 4

Gold Silver Rate Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों के बीच आज घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। जून और जुलाई महीने की वायदा (Futures) ट्रेडिंग के आंकड़ों के मुताबिक, आज दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है। आइए, समझते हैं कि आज सोने-चांदी के भाव में कितनी तेजी आई है।

विज्ञापन

सोने की कीमतों में तेजी, जानें आज का भाव

सोने की कीमतों में तेजी, जानें आज का भाव2 / 4

5 जून, 2026 की मैच्योरिटी वाले सोने के वायदा भाव (Gold Futures) में आज बड़ा इजाफा दर्ज क‍िया गया है। बाजार खुलने के बाद सोने की कीमतों में 1,581.00 अंकों (रुपये) की भारी तेजी देखी गई है। प्रतिशत के लिहाज से आज सोना 1.02% तक ऊपर गया है, जिसके बाद कमोडिटी मार्केट में यह 155,833.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोने में आई इस तेजी से उन न‍िवेशकों को राहत मिली है ज‍िन्‍होंने सोने में पैसा इंवेस्‍ट क‍िया है।

विज्ञापन

चांदी भी हुई महंगी, जुलाई वायदा में ₹4,500 से ज्यादा की बढ़ोतरी

चांदी भी हुई महंगी, जुलाई वायदा में ₹4,500 से ज्यादा की बढ़ोतरी3 / 4

सोने के साथ-साथ चांदी के खरीदारों को भी आज बड़ा झटका लगा है। 3 जुलाई, 2026 की मैच्योरिटी वाली चांदी (Silver Futures) की कीमतों में आज भारी तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबारी सत्र में चांदी 4,509.00 अंकों की चढ़ कर 270,672.00 के स्तर पर आ गई है। चांदी में आज 1.69% की बड़ी तेजी दर्ज की गई है।

क्यों आई सोने-चांदी में तेजी? क्या कहते हैं जानकार

क्यों आई सोने-चांदी में तेजी? क्या कहते हैं जानकार4 / 4

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। लेबनान में जारी सैन्य टकराव के बीच ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने दो टूक शब्दों में धमकी दी है कि यदि इजरायल ने लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई को तुरंत नहीं रोका, तो वह अमेरिका के साथ पर्दे के पीछे चल रही सभी राजनयिक बातचीत को पूरी तरह बंद कर देगा। सिर्फ इतना ही नहीं, ईरान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन माने जाने वाले 'होर्मुज स्ट्रेट' (Strait of Hormuz) को पूरी तरह ब्लॉक करने (यानी तेल की सप्लाई रोकने) की भी कड़े लहजे में धमकी दी है। बता दें कि दुनिया का लगभग एक-तिहाई समुद्री तेल इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन