New LPG Rules: 30 जून के बाद कट जाएगा आपका एलपीजी गैस कनेक्शन? जानें सरकार के नए नियम

New LPG-PNG Rules:नए न‍ियमों के अनुसार अगर आपके पास दो गैस कनेक्‍शन है तो 30 जून से Indane, HP और Bharat Gas का कनेक्शन कट जाएगा। सरकार ने नए नियम जारी किए, पूरी ड‍िटेल यहां जानें

LPG-PNG Rules
1 / 6

अगर आपके घर में रसोई गैस सिलेंडर (Indane, Bharat या HP Gas) के साथ-साथ पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) का भी कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने देशभर में एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम को सख्ती से लागू करने और पीएनजी (PNG) नेटवर्क के विस्तार के लिए नियमों को कड़ा कर दिया है। आइए, समझते हैं कि नए नियम क्या हैं और क्या वाकई 30 जून के बाद आपका सिलेंडर कनेक्शन कट जाएगा।

विज्ञापन

एक साथ एलपीजी और पीएनजी रखना अब प्रतिबंधित, देना होगा एक कनेक्शन

एक साथ एलपीजी और पीएनजी रखना अब प्रतिबंधित, देना होगा एक कनेक्शन2 / 6

नए नियमों के मुताबिक, देश में अब कोई भी उपभोक्ता एक साथ एलपीजी (LPG) सिलेंडर और पीएनजी (PNG) कनेक्शन दोनों नहीं रख सकता। इसे एक प्रतिबंधित गतिविधि घोषित किया गया है। अगर आपके इलाके में पीएनजी (PNG) की पाइपलाइन आ चुकी है, तो आपको पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा और अपने पुराने एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन को बंद (Terminate) करना होगा। Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के दाम 12 रुपये तक बढ़ाने की तैयारी, जानें आज क्‍या हैं भाव

विज्ञापन

पीएनजी मिलते ही 30 दिनों के भीतर खत्म करना होगा एलपीजी कनेक्शन

पीएनजी मिलते ही 30 दिनों के भीतर खत्म करना होगा एलपीजी कनेक्शन3 / 6

सरकार ने हाल ही में 25 मई, 2026 को तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) संशोधन आदेश जारी किया है। इस नए आदेश के तहत, अगर किसी उपभोक्ता को नया पीएनजी कनेक्शन मिल जाता है, तो उसे उस तारीख से ठीक 30 दिनों के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य रूप से खत्म करना होगा। PM Kisan 23rd Instalment: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 23वीं किस्त; तुरंत कर लें ये 2 जरूरी काम

ट्रांसफर वाउचर (TV) से मिली बड़ी राहत, भविष्य में दोबारा मिलेगा सिलेंडर

ट्रांसफर वाउचर (TV) से मिली बड़ी राहत, भविष्य में दोबारा मिलेगा सिलेंडर4 / 6

सरकार ने नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ एक बड़ी राहत भी दी है. एलपीजी कनेक्शन बंद करने के बाद आपको एक ट्रांसफर वाउचर (Transfer Voucher) दिया जाएगा। अगर आप किसी ऐसे इलाके या शहर में शिफ्ट होते हैं जहां पीएनजी पाइपलाइन की सुविधा नहीं है, तो आप इसी ट्रांसफर वाउचर को दिखाकर वहां दोबारा अपना एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन चालू करवा सकते हैं। यह नियम किरायेदारों, छात्रों और ट्रांसफर होने वाले कर्मचारियों के लिए बेहद मददगार है। Gas Cylinder Booking New Price: बदल गई है गैस स‍िलेंडर की कीमत! अब इतने में होगी बुक‍िंग

विज्ञापन

क्या 30 जून, 2026 के बाद बंद हो जाएगी एलपीजी सप्लाई?

क्या 30 जून, 2026 के बाद बंद हो जाएगी एलपीजी सप्लाई?5 / 6

मार्च 2026 में जारी आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, वहां के उपभोक्ताओं को पीएनजी पर शिफ्ट होने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। अगर कोई उपभोक्ता पीएनजी उपलब्धता के बावजूद शिफ्ट नहीं होता, तो उसकी एलपीजी सप्लाई रोकी जा सकती है। मंत्रालय के नियमों के अनुसार, पीएनजी धारक उपभोक्ता अब किसी भी सरकारी तेल कंपनी (जैसे IGL, MGL, GAIL) के जरिए नया एलपीजी कनेक्शन नहीं ले सकते और न ही अपने पुराने सिलेंडर की रिफिलिंग (बुकिंग) करा सकते हैं। UPI Payment New Rule: आज से बदल गया UPI पेमेंट का नियम! अब पैसा भेजने से पहले दिखेगा यह बड़ा बदलाव

सरकार की आम जनता के लिए गाइडलाइन: अफवाहों से बचें

सरकार की आम जनता के लिए गाइडलाइन: अफवाहों से बचें6 / 6

पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) संकट के चलते वैश्विक स्तर पर एलपीजी की कुछ कमी जरूर है, लेकिन देश में एलपीजी वितरण सुचारू रूप से जारी रहेगा, इसलिए घबराकर (Panic) बुकिंग न करें। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे गैस बुकिंग के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास जाने के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और बिजली या इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक माध्यमों को भी अपनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन