Petrol Pump Closed Alert: सैकड़ों पेट्रोल पंप हुए बंद, बोतलों में तेल भरने को मजबूर हुए लोग; जानें सरकार ने क्या कहा

आंध्र प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई रुकने की अफवाह ने लोगों को सड़कों पर उतार दिया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर ताले लटक गए हैं।

petrol pump closed in AP (1)
1 / 5

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के लिए अफरा-तफरी का माहौल है। ईरान युद्ध के कारण तेल की सप्लाई बंद होने की अफवाह फैलते ही लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए पंपों पर टूट पड़े। भारी मांग के चलते सैकड़ों पेट्रोल पंपों पर No Stock के बोर्ड लग गए हैं।

विज्ञापन

पैनिक बाइंग : राशन की तरह तेल जुटाने की होड़

पैनिक बाइंग : राशन की तरह तेल जुटाने की होड़ 2 / 5

विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और गुंटूर जैसे बड़े शहरों में लोग सिर्फ गाड़ियों में ही नहीं, बल्कि बोतलों और ड्रमों में भी तेल भरवाते नजर आए। अफवाहों ने लोगों के मन में ऐसा डर पैदा कर दिया कि 2-3 दिनों की सप्लाई कुछ ही घंटों में खत्म हो गई।

विज्ञापन

सीएम का बड़ा एक्शन: अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

सीएम का बड़ा एक्शन: अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट3 / 5

राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने नागरिक आपूर्ति विभाग और जिला कलेक्टरों को स्थिति पर नियंत्रण पाने और तेल की जमाखोरी रोकने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों से इस आर्टिफिशियल क्राइसिस पर विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।

अफवाहों से बढ़ा संकट

अफवाहों से बढ़ा संकट 4 / 5

पेट्रोलियम मंत्रालय और राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत के पास पर्याप्त रणनीतिक भंडार (Strategic Reserves) है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग न करें और सोशल मीडिया पर फैल रही गलत खबरों पर भरोसा न करें। सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन

ट्रैफिक जाम और पुलिस की तैनाती

ट्रैफिक जाम और पुलिस की तैनाती5 / 5

पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ के कारण कई प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। पंप संचालकों और ग्राहकों के बीच नोकझोंक की खबरें भी सामने आई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन