Alert: अप्रैल से कार, टीवी, एसी और पेंट समेत ये 6 चीजें हो सकती हैं महंगी! जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

अप्रैल महीने से आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बोझ पड़ने वाला है। कार, टीवी, एसी से लेकर जूते और पेंट तक महंगे होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं क‍ि अचानक कीमतों में तेजी क्‍यों आने की आशंका जताई जा रही है।

April.jpg
1 / 9

नया वित्तीय वर्ष, नई महंगाई! 1 अप्रैल से कार, टू-व्हीलर से लेकर टीवी, फ्रिज और यहां तक कि आपके जूते और घर का पेंट भी महंगा होने जा रहा है। कच्चा माल, माल ढुलाई और कमजोर रुपया... आखिर कौन-कौन सी वजहें आपकी जेब पर डाल रही हैं डाका? किस सामान पर कितने प्रतिशत बढ़ेगी कीमत? अपनी खरीदारी की प्लानिंग करने से पहले इस फोटो गैलरी में देखें पूरी लिस्ट और पूरी वजह!

विज्ञापन

अप्रैल से महंगाई का नया झटका!

अप्रैल से महंगाई का नया झटका!2 / 9

1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई जरूरी सामान महंगे होने जा रहे हैं। कार, टू-व्हीलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू इस्तेमाल की चीजों की कीमतों में 2% से लेकर 10% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?3 / 9

कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह कच्चे माल की लागत में अचानक आई तेजी है। प्लास्टिक, रेजिन और पॉलिमर जैसे मैटेरियल्स महंगे हो गए हैं, जिनका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने में काफी ज्यादा होता है।

माल ढुलाई और रुपया भी बना मुसीबत

माल ढुलाई और रुपया भी बना मुसीबत 4 / 9

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माल ढुलाई (Shipping) की दरों में 7-10% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी करीब 2% कमजोर हुआ है, जिससे आयात (Import) महंगा हो गया है।

विज्ञापन

कारें होंगी 2-3% महंगी

कारें होंगी 2-3% महंगी 5 / 9

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें। मारुति, टाटा जैसी आम बाजार की कंपनियों के साथ-साथ मर्सिडीज-बेंज और ऑडी जैसी लग्जरी कार कंपनियाँ भी 1 अप्रैल से कीमतों में 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं।

टीवी, फ्रिज और एसी (AC) पर 5-6% की मार

टीवी, फ्रिज और एसी (AC) पर 5-6% की मार 6 / 9

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में भी 5-6 प्रतिशत का उछाल आने वाला है। इन प्रोडक्ट्स में प्लास्टिक आधारित पार्ट्स और पॉलिमर का काफी इस्तेमाल होता है, जिनकी लागत बढ़ने से कंपनियां बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं।

विज्ञापन

जूते और सिंथेटिक कपड़े भी होंगे महंगे

जूते और सिंथेटिक कपड़े भी होंगे महंगे7 / 9

महंगाई का असर आपके पहनावे पर भी पड़ेगा। जूतों और सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़ों की कीमतों में 9 से 10 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी होने की आशंका है।

घर रंगवाना भी होगा महंगा

घर रंगवाना भी होगा महंगा8 / 9

यदि आप त्योहारों या किसी अवसर पर घर पेंट करवाने की सोच रहे हैं, तो आपका बजट बढ़ सकता है। घर में इस्तेमाल होने वाले डेकोरेटिव पेंट की कीमतें भी 9 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

पीक सीजन में बढ़ेगी चुनौती

पीक सीजन में बढ़ेगी चुनौती9 / 9

गर्मी का पीक सीजन शुरू होने से पहले एसी और फ्रिज की कीमतों में यह बढ़ोतरी ग्राहकों के लिए बड़ी चुनौती होगी। जानकारों की सलाह है कि यदि संभव हो, तो जरूरी खरीदारी 1 अप्रैल से पहले ही पूरी कर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन