8th Pay Commission: कर्मचारियों की खुली लॉटरी! 1.39 लाख रुपये न्यूनतम सैलरी और घर के लिए 2 करोड़ रुपये एडवांस की मांग, जानें 11 बड़े अपडेट्स

8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) की टीम ने लखनऊ में दो दिनों तक कर्मचारी संगठनों के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक में सैलरी, भत्तों और छुट्टियों को लेकर 11 ऐसी मांगें रखी गईं, जिन्होंने सबका ध्यान खींच लिया है।

8th pay commission latest update
1 / 10

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स ने आयोग के सामने मांग रखी है कि जूनियर इंजीनियर्स (JEs) की न्यूनतम सैलरी को बढ़ाकर सीधे ₹1.39 लाख प्रति महीना किया जाए। आइये जानते हैं 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट क्‍या है?

विज्ञापन

फिटमेंट फैक्टर 3.93 करने का प्रस्ताव

फिटमेंट फैक्टर 3.93 करने का प्रस्ताव2 / 10

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने वाले फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को बढ़ाकर 3.93 किए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई है, जिससे पूरी सैलरी का ढांचा बदल जाएगा।

विज्ञापन

सालाना इंक्रीमेंट 3% की जगह 6% हो

सालाना इंक्रीमेंट 3% की जगह 6% हो3 / 10

संगठन ने सुझाव दिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Salary Hike) की वर्तमान दर को 3 फीसदी से बढ़ाकर सीधे 6 फीसदी किया जाना चाहिए।

घर के लिए ₹2 करोड़ और कार के लिए ₹15 लाख एडवांस

घर के लिए ₹2 करोड़ और कार के लिए ₹15 लाख एडवांस4 / 10

केंद्रीय कर्मचारियों को नया घर खरीदने या बनवाने के लिए अधिकतम ₹2 करोड़ और नई कार खरीदने के लिए अधिकतम ₹15 लाख का एडवांस देने की मांग की गई है।

विज्ञापन

शहरों के हिसाब से 45% तक मिले HRA

शहरों के हिसाब से 45% तक मिले HRA5 / 10

8वें वेतन आयोग से सिफारिश की गई है कि शहरों की कैटेगरी X, Y और Z के अनुसार HRA की दरें क्रमशः 45 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 35 प्रतिशत तय की जाएं।

अर्जित अवकाश (EL) 300 से बढ़कर 600 दिन हो

अर्जित अवकाश (EL) 300 से बढ़कर 600 दिन हो6 / 10

आकस्मिक अवकाश (CL) को 15 दिन करने और अर्जित अवकाश (Earned Leave) की अधिकतम सीमा को 300 दिन से बढ़ाकर 600 दिन करने का बड़ा प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा 45 दिन के पितृत्व अवकाश की भी मांग है।

विज्ञापन

ऑन-ड्यूटी निधन पर परिवार को ₹2 करोड़ अनुग्रह राशि

ऑन-ड्यूटी निधन पर परिवार को ₹2 करोड़ अनुग्रह राशि7 / 10

यदि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी का आकस्मिक निधन हो जाता है, तो उसके परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि (Ex-Gratia) की सीमा ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹2 करोड़ करने का सुझाव दिया गया है।

ग्रेच्युटी की लिमिट ₹75 लाख करने का सुझाव

ग्रेच्युटी की लिमिट ₹75 लाख करने का सुझाव8 / 10

कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी (Gratuity) की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर ₹75 लाख फिक्स किया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन (OPS) बहाली पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

4 साल में एक बार विदेश घूमने की सुविधा (LTC)

4 साल में एक बार विदेश घूमने की सुविधा (LTC)9 / 10

एलटीसी (LTC) सुविधा के तहत कर्मचारियों को 4 साल में एक बार देश में, जबकि पूरे सेवाकाल (Service Period) के दौरान 2 बार अंतरराष्ट्रीय (इंटरनेशनल) यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव रखा गया है।

इन पे-लेवल्स को आपस में मर्ज करने की मांग

इन पे-लेवल्स को आपस में मर्ज करने की मांग10 / 10

वर्तमान पे-लेवल 6, 7 और 8 को एक साथ मर्ज करने तथा लेवल 9 और 10 को भी आपस में मर्ज करने का सुझाव है। साथ ही पूरी सर्विस के दौरान 5 बार निश्चित प्रमोशन (6, 12, 18, 24 और 30 साल पर) देने की मांग की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन