4 April Gold Silver Prices: सोना-चांदी हुआ महंगा, पूरा हफ्ता दोनों के लिए रहा उतार-चढ़ाव भरा, जानें क्या है नया भाव?
Gold Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों के लिए बीता हफ्ता उतार और चढ़ाव से भरा रहा। आज शनिवार को भी सोना जहां करीब डेढ़ लाख रेट के साथ क्लोज हुआ, वहीं चांदी का भाव भी 2 लाख 32 हजार रुपये रहा। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते सोने चांदी के रेट में कैसे उतार-चढ़ाव आया?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX के अनुसार, आज 4 अप्रैल दिन शनिवार को हफ्ता खत्म होने पर 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 1,49,650 रुपये रहा और चांदी का रेट 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। रेटों की तुलना करें तो यह अभी भी क्रैश है, यानी चांदी अपने हाई रेट से 2 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती है। वहीं सोना 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता है।
चांदी का रेट 4 लाख से ज्यादा हुआ
2 / 5जनवरी महीने में इतिहास में पहली बार एक किलो चांदी का रेट 4 लाख से ज्यादा हुआ। जनवरी में चांदी का रेट 439337 रुपये रिकॉर्ड हुआ। फरवरी में रेट में तेजी से गिरावट आई। हालांकि बीच-बीच में रेट चढ़ा भी, लेकिन 4 अप्रैल को रेट 232600 रुपये प्रति किलो पर रुका।
सोने का रेट हाई लेवल तक पहुंचा था
3 / 5जनवरी महीने में चांदी की तरह सोने का रेट भी हाई लेवल तक पहुंचा था। MCX के अनुसार, सोने का रेट 2 लाख रुपये से ज्यादा हो गया था। प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 202984 रुपये था। पिछले गुरुवार को सोने का रेट 149650 रुपये था, यानी रेट करीब 53000 टूटा।
सोने-चांदी का पिछले हफ्ते का भाव
4 / 5MCX के अनुसार, 2 अप्रैल को 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने का रेट 149650 रुपये था। 27 मार्च को यही रेट 147255 रुपये था, यानी पूरे हफ्ते में सोना 2395 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ। चांदी का रेट 227954 रुपये था और बीते सप्ताह यह 4646 रुपये बढ़कर 232600 रुपये हो गया।
घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का रेट क्या?
5 / 5घरेलू मार्केट में पिछले हफ्ते इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA।Com के अनुसार 27 मार्च को 24 कैरेट सोने का रेट 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 2 अप्रैल को यह रेट 3666 रुपये रुपये की बढ़ोतरी के साथ 146608 रुपये रहा। चांदी का रेट 221647 रुपये से 6166 रुपये बढ़कर 227813 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड हुआ।