
1 / 11
Bollywood Actresses Post Pregnancy Weight Loss Tips: करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक सभी 1-2 बार मां बन चुकी हैं. फिर भी उनकी बॉडी आज भी इतनी फिट लगती है. ना निकला हुआ पेट और ना ही लटकता मांस उनके शरीर को भद्दा बना रहा है. इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ये फिटनेस रूटीन अपनाती है, जिससे तुरंत डिलीवरी के बाद भी उनका शरीर वापिस नॉर्मल हो जाता है.

2 / 11
बॉलीवुड की एक्ट्रेस मां भी बनती हैं और कुछ ही दिनों बाद बिल्कुल फिट शरीर के बाद शूटिंग पर फिल्में भी करने लग जाती हैं. वहीं आम जीवन में औरतों का मां बनने के बाद सालों मोटापा कम नहीं होता. इसके पीछे उनका खूफिया फिटनेस सीक्रेट है, जिसकी मदद से वे वापिस से अपने शेप में आ जाती हैं. (Image Credit- Pinterest)

3 / 11
करीना कपूर खान और आलिया भट्ट जैसी स्टार्स ने यह करके दिखाया है कि सही डाइट और एक्सरसाइज से कुछ भी संभव है. आइए जानते हैं इनकी फिटनेस सीक्रेट्स और डाइट के बारे में, जिससे आप भी कुछ समय में अपने थुलथुले पेट को अंदर कर सकेंगी. (Image Credit- Pinterest)

4 / 11
करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर के जन्म के बाद काफी वजन बढ़ा था. उन्होंने लगभग 18 किलो वजन कम किया और जल्दी ही फिल्मों में वापस आईं. उनकी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने उन्हें भारतीय डाइट फॉलो करने की सलाह दी और उनका रूटीन शेयर किया. (Image Credit- Pinterest)

5 / 11
रुजुता ने बताया कि करीना रोज योगा करती हैं, जैसे सूर्य नमस्कार और पावर योगा. वे वॉकिंग भी बहुत करती हैं. इसके अलावा उनके खाने में घर का खाना ही प्रमुख है. वे खिचड़ी, बाजरे की रोटी, घी के साथ सब्जियां, शुगर की जगह गुड़, तिल की चिक्की, दाल-चावल खाती हैं. (Image Credit- Pinterest)

6 / 11
इसके अलावा फल और नट्स उनकी डाइट का प्रमुख हिस्सा है. करीना जंक फूड से कोसों दूर रहती हैं. खुद करीना ने कई बार कहा कि संतुलित भारतीय खाना औक रोजाना व्यायाम आपकी बॉडी को फिट रखता है. करीना के 2 बच्चे हैं और उन्होंने दोनों बार इसी तरह अपना बॉडी फैट कम किया था. (Image Credit- Pinterest)

7 / 11
करीना की तरह उनकी भाभी आलिया ने भी अपनी बेटी राहा को जन्म देकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने में कमबैक किया था. उन्होंने करीना के शो में बताया कि ब्रेस्टफीडिंग से बहुत कैलोरी बर्न होती है यह उनके वजन कम होने का आधा कारण था. (Image Credit- Pinterest)

8 / 11
कुछ लोग मां बनने के बाद ब्रेल्टफीडिंग नहीं करते हैं, लेकिन यह वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका है. आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी हेल्दी खाना खाया। वे ज्यादा शुगर नहीं लेती थीं. पोस्ट-प्रेग्नेंसी वे 12 हफ्ते बाद ही प्रॉपर वर्कआउट शुरू किया था, जिसकी वजह से उन्होंने वेट कम कर पाया था. (Image Credit- Pinterest)

9 / 11
आलिया पहले 5 मिनट की वॉक और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करती थीं. बाद में योगा, पिलाटेस, लाइट कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जोड़ी. उनकी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, प्रोटीन और घर का खाना शामिल है. वे पोर्शन कंट्रोल रखती हैं. वे कहती हैं कि बॉडी को समय दो और खुद पर दया रखो. (Image Credit- Pinterest)

10 / 11
कई अन्य एक्ट्रेस जैसे अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण भी प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में योगा और हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं. वे ब्रेस्टफीडिंग, वॉकिंग और घरेलू खाने पर जोर देती हैं. इसीलिए इन सभी एक्ट्रेस का वजन तेजी से कम हो जाता है. (Image Credit- Pinterest)

11 / 11
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Image Credit- Pinterest)