
1 / 8
Bollywood Movies Broke Barriers: फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर तारीफें मिली हैं. देश के साथ-साथ इन फिल्मों ने विदेश में भी पहचान बनाई. सोशल मीडिया पर इन फिल्मों को खूब प्यार मिला और ऑडियंस ने इन्हें काफी पसंद भी किया. इस लिस्ट में मणिपुरी फिल्म 'बूंग' से लेकर हिंदी फिल्म 'होमबाउंड' तक शामिल हैं. चलिए फिल्म की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

2 / 8
लक्ष्मीप्रिया देवी के डायरेक्शन में बनी 'बूंग' को हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड मिला है. जिसके बाद से ये फेमस फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है.

3 / 8
जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा और ईशान खट्टर की 'होमबाउंड' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए भेजा गया. वहीं कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

4 / 8
पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को भी इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिल चुकी है. इस फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट ग्रैंड प्रिक्स का अवॉर्ड मिल चुका है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

5 / 8
चैतन्य ताम्हणे के डायरेक्शन में बनी 'द डिसाइपल' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की तारीफ वेनिस और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में खूब हुई. इस मराठी फिल्म ने विदेश में भी देश का नाम रोशन किया. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

6 / 8
शौनक सेन के डायरेक्शन में बनी 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को भी इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिल चुकी है. कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर तारीफें मिली थी. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

7 / 8
'कोर्ट- स्टेट वर्सेस ए नोबडी' ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 'लायन ऑफ द फ्यूचर' का अवॉर्ड जीता. वहीं इस लो-बजट मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई की. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये नंबर वन बन गई. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

8 / 8
विक्की कौशल और ऋचा चड्ढा की 'मसान' भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में 2 अवॉर्ड जीत चुकी है. वहीं इस फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था और फैंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई थी. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.