
1 / 8
Bollywood Actresses Look Changed: बॉलीवुड की कई हसीनाएं हैं जो अपने लुक्स से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं. लेकिन इन हसीनाओं के पहले और अब के लुक्स में काफी फर्क है. बॉलीवुड में आने से पहले ये हसीनाएं कुछ अलग ही दिखाई देती थीं. आप भी इनके लुक्स से इन हसीनाओं को पहचान नहीं सकेंगे. चलिए एक्ट्रेस के पहले और अब के लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

2 / 8
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अपने शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस जब बिग बॉस में नजर आई थीं, तो उनका लुक काफी अलग था. अब एक्ट्रेस का लुक पूरा चेंज हो गया है.

3 / 8
दिशा पाटनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. दिशा का लुक भी पहले काफी अलग था और अब एकदम अलग हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से ऑडियंस के दिलों पर राज किया हुआ है.

4 / 8
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले अलग दिखती थीं. एक्ट्रेस के आज के लुक से उनका पहला लुक काफी अलग है. इस लुक को देख फैंस भी कंफ्यूज हो जाएंगे.

5 / 8
मौनी रॉय के लुक्स अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मौनी रॉय अक्सर अपने लुक्स पर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. एक्ट्रेस का पहला लुक भी बेहद अलग था और इस लुक में एक्ट्रेस पहचान में भी नहीं आएंगी.

6 / 8
तारा सुतारिया के लुक में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं. 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' में तारा का लुक बिल्कुल अलग दिखाई देता था. हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस की उम्र छोटी थी और अब बढ़ती उम्र के हिसाब से उनके लुक में बदलाव आया है.

7 / 8
बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस में से एक जाह्नवी कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 'धड़क' मूवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं जाह्नवी का लुक भी पहले काफी अलग था. फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस काफी डिफरेंट दिखती थीं.

8 / 8
शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. शिल्पा शेट्टी आज 50 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र बता नहीं सकता. फिटनेस क्वीन ने अपने लुक्स को मेंटेन करके रखा हुआ है. अपने शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस काफी अलग दिखाई देती थीं.