
1 / 8
Blood Moon: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा और यह भारत में भी देखा जा सकेगा. खास बात यह है कि यह ग्रहण होली के समय पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है. इस दिन चंद्रमा का अलग और अनोखा रूप दिखाई देगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद गहरे लाल या तांबे जैसा दिखता है, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है.

2 / 8
ऐसे बनता है ब्लड मून - ऐसी खगोलीय घटना तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है. इस स्थिति में सूर्य की सीधी रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती. पृथ्वी के वातावरण से गुजरकर केवल लाल रंग की रोशनी ही चंद्रमा तक पहुंचती है, जिससे चांद लाल दिखाई देता है.

3 / 8
पांच राशियों पर होगा खास असर - ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस बार का लाल चांद पांच राशियों पर खास असर डालेगा. उनका कहना है कि इन राशियों के लोगों के लिए धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है.

4 / 8
मेष राशि (Aries) - मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. अटके हुए पैसे मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार करने वालों को लाभ के नए रास्ते दिखाई देंगे. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आर्थिक लाभ होगा. जोखिम भरे फैसले सोच-समझकर लें, सफलता मिलने के योग हैं.

5 / 8
मिथुन राशि (Gemini) - वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण धन वृद्धि के योग बना सकता है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. पुरानी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. बैंक बैलेंस में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिरता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. साझेदारी में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा. अचानक धन प्राप्ति के संकेत भी मिल सकते हैं.

6 / 8
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय उन्नति का संकेत दे रहा है. करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है. रुका हुआ काम पूरा होने से धन लाभ होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आत्मविश्वास के बल पर आप नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. नई परियोजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. विदेश से जुड़े कामों में लाभ संभव है. आर्थिक योजनाएं भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगी.

7 / 8
तुला राशि (Libra) - तुला राशि वालों के लिए यह ब्लड मून आर्थिक राहत लेकर आ सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी. नौकरी में वेतन वृद्धि के संकेत हैं. साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. मन में संतुलन और शांति बनी रहेगी, जिससे सही निर्णय ले पाएंगे. किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. निवेश से जुड़ी नई योजना लाभकारी साबित हो सकती है. मित्रों का सहयोग आर्थिक मामलों में मददगार रहेगा.

8 / 8
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष लाभकारी हो सकता है. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. नई जिम्मेदारी के साथ आय में वृद्धि संभव है. व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भविष्य के लिए बचत करने का अच्छा अवसर रहेगा. प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के मामलों में लाभ मिल सकता है. उच्च पदाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चिंता दूर हो सकती है.