
1 / 7
Most Superhit Holi Song: होली का त्योहार हर साल ही बेहद धूमधाम से मनायया जाता है. रंगों के त्योहार के लिए पूरे देश में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. इस बार भी होली को लेकर इसी तरह की एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. इस बीच हम आपको उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जो 9 साल पहले आया था, लेकिन आज भी लोगों का फेवरेट है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

2 / 7
हम जिस फिल्म और उसके गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' का गाना 'बद्री की दुल्हनियां' है. ये गाना आज भी लोगों का फेवरेट है.

3 / 7
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' के गाने 'बद्री की दुल्हनियां' को यूट्यूब पर लोगों का खूब प्यार मिला है और इसे 1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं. गाने को आए 9 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ये लोगों का फेवरेट है.

4 / 7
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' का गाना 'बद्री की दुल्हनियां' ज्यादातर होली पर बजता है. होली के खास मौके पर हर किसी की जुबान पर इस गाने के बोल चढ़े होते हैं.

5 / 7
इस गाने में आलिया भट्ट और वरुण धवन का बेहद क्लासिक डांस देखने को मिल रहा है. ये गाना बेहद शानदार है और इसकी एनर्जी भी कमाल की है.

6 / 7
इस गाने की एक ओर खास बात है कि इसे किसी एक सिंगर ने नहीं बल्कि कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है, जिनमें देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर, इक्का शामिल हैं.

7 / 7
बता दें कि इस गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने कंपोज किया था और बोले शब्बीर अहमद ने लिखे थे. वैसे तो हर किसी ने ये गाना सुना होगा, लेकिन अगर आपने नहीं सुना है, तो आप इसे यूट्यूब पर सुन और देख सकते हैं.