
1 / 11
Babar Azam Net Worth: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. बाबर पाकिस्तान के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. यहां जानिए बाबर आजम कितनी संपत्ति के मालिक हैं.

2 / 11
Babar Azam Net Worth: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार बाबर आजम इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. बाबर इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं, लेकिन अब तक वह टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सके हैं.

3 / 11
आज भले ही बाबर का बल्ला नहीं चल रहा हो, लेकिन वह पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं. बाबर न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े शॉट्स में माहिर हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी वह पाकिस्तान के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं.

4 / 11
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में बाबर आजम की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 6 से 7 मिलियन डॉलर (करीब 55-60 करोड़ भारतीय रुपये) के बीच आंकी गई है. पाकिस्तानी रुपये (PKR) में यह राशि लगभग 1.4 अरब से 1.9 अरब रुपये के बराबर है. बाबर की आय के कई स्त्रोत हैं, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शामिल करता है.

5 / 11
बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के कैटेगरी B वाले खिलाड़ियों लिस्ट में शामिल हैं. पहले वह 'A' कैटेगरी में थे, लेकिन हालिया बदलावों के बाद उन्हें 'B' कैटेगरी में रखा गया है. इसके तहत उन्हें लगभग 30 लाख PKR (करीब 9 लाख INR) प्रति माह रिटेनर फीस मिलती है.

6 / 11
इसके अलावा, बाबर को हर मैच खेलने के लिए अलग से फीस भी मिलती है. उन्हें प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 12.5 लाख PKR, प्रत्येक वनडे मैच के लिए 6.4 लाख PKR और प्रत्येक T20I मैच के लिए 4.2 लाख PKR मिलते हैं.

7 / 11
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बाबर पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हैं, जहां उन्हें 'प्लेटिनम कैटेगरी' के तहत लगभग 7 करोड़ PKR (करीब 2 करोड़ INR) मिलते हैं. इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं, जहां उन्हें करोड़ो रुपये मिलते हैं.

8 / 11
बाबर आजम पाकिस्तान के पोस्टर बॉय हैं, इसीलिए वह आज कई बड़े ब्रांड्स का प्रमुख चेहरा भी हैं. बाबर Pepsi, Oppo, Head & Shoulders, HBL, Vivo और Gray-Nicolls जैसे ब्रांडस के लिए प्रचार करते हैं. इन विज्ञापनों से वह सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं.

9 / 11
बाबर आजम महंगी और लग्जरी गाड़ियों के काफी शौकिन है. बाबर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके गैराज में Lamborghini Aventador, Audi e-tron GT, Audi A5 और BAIC BJ40 Plus जैसी लग्जरी कारें मौजूद हैं. इसके अलावा, उनके पास Yamaha R1 और BMW RR 310 जैसी सुपरबाइक्स भी हैं.

10 / 11
बाबर के पास लाहौर के पॉश इलाके (DHA) में एक बेहद आलीशान घर है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बंगले की कीमत करोड़ों में है. इसके अलावा, उनके पास लाहौर में कुछ अन्य रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं. बाबर का जन्म 15 अक्टूबर 1994 को पाकिस्तान लाहौर में हुआ था.

11 / 11
साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बाबर पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. बाबर ने पाकिस्तान के लिए अब तक 61 टेस्ट, 140 वनडे और 143 टी20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 4366, 6501, 4571 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 9 शतक, वनडे में 20 शतक और टी20 3 शतक दर्ज हैं.