
1 / 5
प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं. बाबा वेंगा ने 2026 में युद्ध, भारी तबाही, पृथ्वी पर एलियंस के आने और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाओं की आशंका जताई थी. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणियां भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें बड़े युद्ध की चेतावनी का दावा किया जा रहा है.

2 / 5
दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने 2020 के दशक के मध्य में एक ऐसे वैश्विक युद्ध की चेतावनी दी थी जो मानवता को खतरे में डाल सकता है. हालांकि इन दावों की कोई ठोस आधिकारिक पुष्टि नहीं है. ताजा तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक की. अमेरिका-इजरायल की ईरान पर सैन्य कार्रवाई, रूस की चेतावनी, पाकिस्तान-अफगान सीमा पर संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया के कई हिस्सों में हालात गंभीर बने हुए हैं.

3 / 5
साल 2026 की शुरुआत वैश्विक तनाव के साथ हुई है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के भीतर कुछ अहम ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान में सरकारी ठिकानों के पास हुए इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना जरूरी था. जवाब में ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं जिससे पूरे इलाके में युद्ध का डर फैल गया है.

4 / 5
केवल मिडिल ईस्ट ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया में भी हालात बदतर हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी हालात तनावपूर्ण हैं. सीमा क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों की खबरें सामने आई हैं. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के भीतर घुसकर एयर स्ट्राइक की जिसके बाद इस्लामाबाद ने ओपन वॉर (खुली जंग) का ऐलान कर दिया है. इससे भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है.

5 / 5
रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध जारी है. दोनों पक्षों के बीच कई इलाकों को लेकर संघर्ष जारी है. शांति वार्ता को लेकर अभी कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही. रूस अब खार्किव और जापोरिझिझिया के नए इलाकों पर कब्जे का दावा कर रहा है. मॉस्को ने साफ कर दिया कि जब तक यूक्रेन जमीन छोड़ने को तैयार नहीं होता तब तक शांति वार्ता का कोई मतलब नहीं है. फिलहाल दुनिया के कई हिस्सों में तनावपूर्ण हालात हैं. क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होने वाली हैं, ऐसा डर उन्हें मानने वालों के दिल में है.